scriptअवैध खनन रोकने पहुंची टीम ने जब्त किया ट्रैक्टर | Illegal mining happening near Borabas Devnarayan scheme in Kota | Patrika News

अवैध खनन रोकने पहुंची टीम ने जब्त किया ट्रैक्टर

locationकोटाPublished: Jun 18, 2020 03:53:28 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

अवैध खनन का मुद्दा लगातार उठने के बाद पांच विभागों ने मिलकर बुधवार को अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वनभूमि पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई।

 देवनारायण योजना के पास हो रहा अवैध खनन

अवैध खनन रोकने पहुंची टीम ने जब्त किया ट्रैक्टर

कोटा. अवैध खनन का मुद्दा लगातार उठने के बाद पांच विभागों ने मिलकर बुधवार को अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वनभूमि पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई।

यह भी पढ़ें
मण्डाना क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत …देखिए तस्वीरें


खनिय अभियंता जगदीश चन्द्र नेरावत ने बताया कि राजस्व विभाग से आरएएस दीपक मित्तल, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह, उप अधीक्षक पुलिस पंचम राजेश मेश्राम, आरकेपुरम, अनन्तपुरा, कुन्हाड़ी के थानाधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर गए। इसी तरह इनके साथ सहायकवन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल, वनरक्षक, खान विभाग और नगर विकास न्यास के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अधिकारियों के दल ने डाढ़देवी वन क्षेत्र व बरड़ा बस्ती क्षेत्र में जाने वाले रास्तों पर औचक छापामारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान एक ट्रॉली पत्थरों से भरी हुई वन सीमा में मिली, जिसे जब्त किया गया। नांता पत्थर मंडी के पीछे की ओर दो दल बनाकर आकस्मिक जांच की गई, वहां भी अवैध खनन नहीं पाया गया।
चीन के खिलाफ प्रदर्शन, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि


देवनारायण योजना के हो रहा अवैध खनन
शहर से दूर बोराबास के पास न्यास की देवनारायण योजना में चल रहे निर्माण कार्य में भी अवैध खनन के पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। यह अवैध खनन भी योजना के पीछे वन भूमि पर ही किया जा रहा है। प्रशासन एक तरफ अवैध खनन पर रोक लगाना चाह रहा है। वहीं यूआईटी की स्कीम में जो पत्थर काम में लिया जा रहा है वह अवैध खनन कर लाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो