आइएमडी: राजस्थान में मानसून को लेकर आ गई बड़ी खबर, यहां से प्रवेश कर सकता है मानसून
कोटाPublished: Jun 06, 2023 12:15:07 pm
भारतीय मौसम विभाग ने मानसून का ताजा अपडेट जारी किया


आइएमडी: राजस्थान में मानसून को लेकर आ गई बड़ी खबर, यहां से प्रवेश कर सकता है मानसून
नई दिल्ली. कोटा. देश में मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने ताजा अपडेट जारी किया है। राजस्थान में भी मानसून किस दिशा से ओर प्रवेश करेगा, इसके बारे में भी पूर्वानुमान जारी किया। राजस्थान में पिछले साल मानसून ने कोटा संभाग के मार्ग से राजस्थान में दस्तक दी थी। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार केरल मेें मानसून एक सप्ताह की देरी से 7 जून को दस्तक देगा। यह आम तौर पर एक जून को केरल आ जाता है। इससे पहले मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून केरल तट से टकराने की संभावना व्यक्त की थी।