scriptपश्चिमी विक्षोभ का असर : कोटा में झमाझम बारिश | Impact of Western Disturbance: Heavy rains in Kota | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ का असर : कोटा में झमाझम बारिश

locationकोटाPublished: Sep 26, 2020 06:35:44 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

दोपहर बाद छाए बादल झूमकर बरसे20.0 एमएम बारिश दर्ज

पश्चिमी विक्षोभ का असर : कोटा में झमाझम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर : कोटा में झमाझम बारिश

कोटा. शहर में शनिवार को एक बार फिर मानसून की झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश ने गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत दी, लेकिन किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इससे पहले एक पखवाड़े से अधिक समय से तेज बारिश नहीं हो रही थी। गर्मी व उमस से जनजीवन परेशान था। कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे थे।

शहर में शनिवार दोपहर 1 बजे तक तेज गर्मी रही। इसके बाद दोपहर 2 बजे करीब अचानक मौसम बदला और काली घटाएं छाई और बारिश का दौर शुरू हो गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। कई इलाकों में तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बने हैं। अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 20.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अब तक कुल 588.2 बारिश दर्ज हो चुकी है।
घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी
भामाशाहमंडी फ्लाई ओवर से गुजरने वाला प्रेमनगर का नाला उफन गया। इससे प्रेमनगर द्वितीय व तृतीय में घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया। लोग घुटनों तक पानी से होकर निकले। प्रेम नगर द्वितीय में नालों की सफाई का कार्य नहीं होने से सीसी रोड पर चार-चार फीट पानी जमा हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो