script‘ चिकित्सा व्यवस्थाएं नही सुधरी तो 10 दिन बाद धरने पर बैठ जाएंगे’ | improve facilities otherwise we are ready for protest | Patrika News

‘ चिकित्सा व्यवस्थाएं नही सुधरी तो 10 दिन बाद धरने पर बैठ जाएंगे’

locationकोटाPublished: Jan 28, 2019 06:23:01 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

लोकार्पण करने आए अव्यवस्था देख भड़के विधायक

kota news

‘ चिकित्सा व्यवस्थाएं नही सुधरी तो 10 दिन बाद धरने पर बैठ जाएंगे’

रामगंजमंडी . भाजपा के पांच साल के शासन मे सामुदायिक चिकित्सालय मे चिकित्सको की प्रतिनियुक्ति समाप्त नही होने, विशेषज्ञ चिकित्सको के पद नही भरने सहित चिकित्सा सेवाओं का उचित लाभ मरीजों को नही मिल पाया हो लेकिन कांग्रेस राज आने के एक माह के अंतराल मे भाजपा नेताओं का मोह आमजन से सीधे जुड़ाव रखने वाली चिकित्सा सेवाओ की तरफ इंगित हो गया है। गणतंत्र दिवस पर इसकी झलक भी देखने को मिली जब भाजपा नेताओं ने खुले रुप से चिकित्सा व्यवस्था पर विधायक मदन दिलावर के समक्ष नाराजगी जताई और विधायक ने मौके पर अधिकारियों से दस दिन मे व्यवस्था नही सुधारने पर अधिकारियों को धरना देने की बात कह दी।
मंत्री बनेंगे बोलकर चुनाव जीता, अब क्या हुआ…8 दिन का अल्टीमेटम वर्ना

विधायक दिलावर शनिवार को चिकित्सालय परिसर मे निर्मित होने वाले सुविधाघर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा सहित भाजपा के नेताओ का समूह उनके साथ था। चिकित्सालय परिसर के आहते मे आए विधायक ने लोकार्पण के साथ चिकित्सालय का निरीक्षण करने का मन बनाया और अंदर परिसर मे पहुंच गए। भाजपा किसान मोर्चा के कन्हैयालाल पोरवाल, पार्षद कालूराम धाकड़, अंजना गुप्ता सहित भाजपा नेताओं ने विधायक के समक्ष चिकित्सा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चिकित्सालय मेएक्सरे की फिल्म नही होने से रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। केनुला, इंजेक्षन महरम पटटी मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना मे कोटा डिपो से चिकित्सालय नही पहुंच रही ऐसे मे दुकानों से मंगानी पड़ रही है। चिकित्सालय से वेतन उठाने वाले चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे है। खनन क्षेत्र के बावजूद हडडी रोग विशेषज्ञ का पद सृजित नही हो रहा। सर्जन नही है लेकिन निश्चेतक लगा हुआ है। महिला चिकित्सक है लेकिन प्रसूताओ के आपरेशन नही हो रहे। चिकित्सको के 13 पदों मे वर्तमान मे 8 सेवाएं दे रहे है। 2 पद रिक्त है तीन चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर लगे है। 13 स्थाई नर्सिगकर्मी चिकित्सालय मे होने के बावजूद ”ज्यादातर कार्य संविदा पर लगे 4 कर्मचारियों से लिया जा रहा है।
विधायक ने भाजपा नेताओं की बात सुनने के बाद चिकित्सको से बुलाकर चिकित्सालय की स्थिति का जायजा लिया और मुख्य चिकित्साअधिकारी आर के लवानिया को फोन लगाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जब प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ चिकित्सा व्यवस्था मे सुधार करने की बात कही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्ति निदेशक के आदेश पर होने की बात सामने आने पर चिकित्सा विभाग निदेशक से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि सर्जन नही है तो चिकित्सालय मे निश्चेतक का क्या काम। महिला चिकित्सक आपरेशन नही करती तो उन्हे यहा क्यो लगाया हुआ है। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों को लगाने की बात कहते हुए निदेशक से कहा कि 10 दिन मे व्यवस्था नही सुधारेगे तो चिकित्सालय के बाहर उनको धरना देना पड़ेगा।
धारीवाल बोले, ‘गहलोत चाहते थे इसलिए आईआईटी
कोटा से जोधपुर चली गई’

भाजपा शासन मे उठे स्वर
चिकित्सालय व्यवस्था मे सुधार की मांग को लेकर भाजपा शासन मे भाजपा नेताओं ने जनप्रतिनिधियों के अलावा मंत्रियों के समक्ष कई बार मामले उठाये थे लेकिन पांच साल की अवधि मे हडडी रोग विशेषज्ञ जैसा पद नही भर सका। सर्जन , नाक कान गला रोग, दंत, नेत्र चिकित्सक की नियुक्ति तो पांच साल के अंतराल मे नही हुई।
लोकार्पण किया- पालिका द्धारा निर्मित सामुदायिक चिकित्सालय मे 30 लाख लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त सुविधाघर का विधायक मदन दिलावर ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम मे प्रधान भगवान सिंह धाकड़, पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र काला सहित भाजपा नेता पार्षद मौजूद थे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सुविधाघर का निर्माण होने से मरीजों के साथ आने वाले उनके परिजनों को नहाने धोने की परेशानी आती थी इस बात को ध्यान मे रखकर सुविधाघर का निर्माण कराया गया है जिसमे सुविधा का लाभ मरीजो के परिजनो को नि:शुल्क मिलेगा। पालिका इस सुविधाघर का संचालन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो