scriptहाड़ौती अंचल में सुबह से मौसम साफ रहा, धूप में तेजी, गर्मी बढ़ी | In Hadoti region, weather was clear since morning, sun rose, heat incr | Patrika News

हाड़ौती अंचल में सुबह से मौसम साफ रहा, धूप में तेजी, गर्मी बढ़ी

locationकोटाPublished: Apr 01, 2020 06:59:18 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

लोग कूलर की सार-संभाल करने लगे

हाड़ौती अंचल में सुबह से मौसम साफ रहा, धूप में तेजी, गर्मी बढ़ी

हाड़ौती अंचल में सुबह से मौसम साफ रहा, धूप में तेजी, गर्मी बढ़ी

कोटा. हाड़ौती अंचल में बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे गर्मी का असर बढ़ गया। अब रात में भी गर्मी सताने लगी है। लोग कूलर की सार-संभाल करने लगे हैं। यदि एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहा तो कूलर चलने लगेंगे। कोटा का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

बूंदी जिले में दिनभर तीखी धूप निकली। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से गर्मी का असर बढ़ गया है। पंखों की गति भी बढ़ गई है। बाजार में फल व सब्जी वाले दिनभर छाया की तलाश करते रहे। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारां में मौसम साफ रहा। तेज धूप ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 19 डिग्री रहा। झालावाड़ में रातें भी गर्म होने लगी हैं। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

बदला खान-पान
गर्मी के लिहाज से लोगों का खान-पान भी बदल गया है। अब लोग गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करने लगे हैं और खाने दही-छाछ आदि का उपयोग कर रहे हैं। सलाद व फल भी बढ़ाए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो