कोटाPublished: Aug 14, 2023 11:42:28 am
Kirti Verma
शहर के कई इलाकों में बंदरों का आAतंक है। बंदरों के काटने के डर से कई लोगों ने तो घरों की छतों पर जाना ही छोड़ दिया। बंदरों के काटने के कारण आए दिन लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
कोटा/पत्रिका न्यूज नेटवर्क.शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। बंदरों के काटने के डर से कई लोगों ने तो घरों की छतों पर जाना ही छोड़ दिया। बंदरों के काटने के कारण आए दिन लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीबी गार्डन और किशोर सागर तालाब की पाल पर तो जबर्दस्त आतंक है। यहां सैकड़ों की संख्या में बंदर दिनभर उछलकूद करते रहते हैं। महिलाओं और बच्चों के हाथ में थैली देखते ही झपट पड़ते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सीबी गार्डन में सबसे ज्यादा परेशान मोर्निंग वाॅकर हैं। नगर निगम के पिछले बोर्ड में बंदरों को पकड़ने का ठेका दिया जाता था। दिल्ली-मथुरा के एक्सपर्ट बंदरों को पकड़ने का काम करते थे, लेकिन वर्तमान में दोनों निगम ने इस काम से हाथ खींच लिए हैं। इससे इनका आतंक बढ़ गया है।