scriptसियासत : राजस्थान में महिलाओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा | In Rajasthan, the honor and respect of women is being played with | Patrika News
कोटा

सियासत : राजस्थान में महिलाओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा दो दिन के प्रवास पर कोटा पहुंची। उन्होंने महिलाओं से जुड़े अपराधों के बढऩे पर चिंता जताई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बढ़ते अपराधों के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।
 

कोटाSep 13, 2021 / 10:03 pm

Jaggo Singh Dhaker

poojabjp.jpg
कोटा. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कोटा प्रवास के दौरान सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, महिला अपराधों के आंकड़े में राजस्थान देश में अव्वल हो गया है, यह दु:खद है। जब देश के दूसरे राज्यों के लोग यह पूछते हैं कि अपराध में राजस्थान कहां जा रहा है तो बहुत पीड़ा होती है। मिश्रा ने कहा, राजस्थान में बालिकाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी गिरफ्तार होने के बाद भी पीडि़तों को धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री को चिंता नहीं है कि प्रदेश की महिलाओं के मान और सम्मान से किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है। किस तरह उन्हें जार-जार, तार-तार किया जा रहा है। उनका ध्यान सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने पर है। छोटी बच्ची से लेकर गर्भवती महिला तक से बलात्कार हो जाता है। उसके बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
त्वरित कार्यवाही नहीं होती
मिश्रा ने कहा, महिला अपराधों के घटित होने के बाद त्वरित कार्यवाही नहीं होने से अपराधियों में डर नहीं है। अपराध रोकना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, समाज को भी अपराध रोकने के लिए आगे आना होगा, लेकिन घटना होने के बाद त्वरित कार्यवाही करने की जिम्मेदारी सरकार की है। इसमें अशोक गहलोत सरकार विफल रही है। मुख्यमंत्री ने कुर्सी की लड़ाई छोड़कर सुशासन पर ध्यान दिया होता तो राजस्थान की यह हालत नहीं होती। आखिर राजस्थान में महिलाओं के साथ कब तक खिलावाड़ होता रहेगा।
सबकी जिम्मेदारी अलग-अलग
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, सबकी जिम्मेदारी अलग-अलग है। सब कुछ न कुछ जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

मोर्चा करेगा पहल
मिश्रा ने कहा, अपराध सहना भी अपराध है, इसलिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में अपराधों को लेकर सरकार को जगाने का कार्य कर रहा है और समाज में भी चेतना लाने का प्रयास करेंगे। इसलिए कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

Home / Kota / सियासत : राजस्थान में महिलाओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो