scriptकोटा के नामी पांच निजी डॉक्टर समूह के यहां आयकर सर्वे, मचा हड़कम्प | Income tax survey of five private doctors group of Kota | Patrika News

कोटा के नामी पांच निजी डॉक्टर समूह के यहां आयकर सर्वे, मचा हड़कम्प

locationकोटाPublished: Jan 24, 2020 09:04:03 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

दो नम्बर की आय से संबंधित कई दस्तावेज मिले , आयकर अधिकारियों ने किया जब्त

कोटा के नामी पांच निजी डॉक्टर समूह के यहां आयकर सर्वे, मचा हड़कम्प

कोटा के नामी पांच निजी डॉक्टर समूह के यहां आयकर सर्वे, मचा हड़कम्प

कोटा. आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के नाम नामी निजी डॉक्टरों के अस्पतालों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही डॉक्टरों में हड़कम्प मच गया है। अब तक की कार्रवाई में दो नम्बर की आय से संबंधित कई दस्तावेज मिले है, जिन्हें आयकर अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है एक महिला को, देख कर दंग रह गई बालिकाएं


कोटा प्रभार के प्रधान आयकर आयुक्त एस.एस. गौतम के आदेश पर विभाग की शहर के नाम निजी डॉक्टरों के अस्पतालों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की। इसमें में एक अस्पताल तलवंडी, दूसरा अस्पताल तीन बर्ती सर्किल पर, श्रीनापुरम्, एक अस्पताल बारां रोड पर तथा सुभाष नगर के पास एक अन्य निजी अस्पताल पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई।
अलर्ट ! फिर बदलेगा मौसम ,तेज बारिश व ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अधिकारियों ने मरीजों की फीस की पर्चियां, जांच की पर्चियां व लेन-देन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। आयकर अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी प्रारम्भिक स्तर पर है, इस कारण अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है। गौरतलब है कि आयकर विभाग की एक सप्ताह में ही सर्वे की यह दूसरी कार्रवाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो