गणतंत्र दिवस पर मजदूरी बढ़ाकर बंदियों को दिया तोहफा
राज्य की जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों को दी जानी मजदूरी में राज्य सरकार ने बढ़ोतरी कर कैदियों को गणतंत्र दिवस पर तोहफा दिया है।

कोटा. राज्य की जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों को दी जानी मजदूरी में राज्य सरकार ने बढ़ोतरी कर कैदियों को गणतंत्र दिवस पर तोहफा दिया है।
जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक कारागार राजस्थान राजीव दासौत ने आदेश जारी कर राज्य की कारागृहों में कुशल व अद्र्धकुशल बंदी श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी 209 व 189 को बढ़ाकर अब कुशल बंदी श्रमिकों को 249 व अद्र्धकुशल बंदी श्रमिकों को 225 रुपए मजदूरी तय की है।
Read More: कोविड-19 के दौरान प्लाज्मा डोनेशन करने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
अधीक्षक ने बताया कि राज्य के कारागृहों में दरी, निवार, कपड़ा बुनाई, सिलाई, कूलर बनाना, कार्पेट्री, होजरी व लुहारी के कार्य करवाए जाते हैं। बंदी फिनायल, झाड़ू व पौंछा बनाने का भी काम करते हैं। हाल ही मसाला पिसाई का कार्य भी शुरू किया गया है। मजूदरी की दरें बढ़ाने से राज्य की कारागृहों में बंद करीब 6 हजार दंडित बंदियों को लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि फिनायल, हैंडवाश, टॉयलेट क्लीनर, डिश वॉश उद्योग पहली बार राजस्थान में कोटा जेल में ही शुरू किया गया था। अब महिलाओं के लिए बेकरी उद्योग भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज