2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE ADVANCED के इतिहास में पहली बार किसी IIT ने जारी की रिवाइज्ड मेरिट

अब 13850 और विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, अनारक्षित की कटऑफ में 28 प्रतिशत की कमी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Jun 2018, 10:05 PM IST

IIT

JEE ADVANCED : IIT कानपुर ने जारी की जेईई एडवांस्ड की रिवाइज्ड मेरिट

कोटा. केन्द्रीय मानव विकास संसाधन मंत्री के दखल के बाद गुरुवार शाम आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड की नई मेरिट सूची जारी की है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब रिवाइज्ड मेरिट जारी की गई। इससे अनारक्षित कैटेगरी की कटऑफ में 28 प्रतिशत की कमी आई है। अन्य वर्गों में भी कटऑफ गिरी है। ऐसे में रिक्त सीटों पर 13850 अभ्यर्थियों को मौका मिल सकेगा।

Read More: अब बिना लाइन में लगे आसानी से मिलेगा जनरल टिकट


पहले अनारक्षित वर्ग के लिए 126 या उससे अधिक अंक वाले स्टूडेंट पात्र थे, लेकिन अब 90 या उससे अधिक अंक वाले भी पात्र होंगे। ओबीसी वर्ग में 114 या उससे अधिक अंक वाले पात्र थे, लेकिन अब 81 अंक वाले भी पात्र होंगे। एससी, एसटी, एससी दिव्यांग, एसटी दिव्यांग व जनरल दिव्यांग के लिए 63 अंक थे, लेकिन अब 45 अंक या उससे अधिक अंक वाले भी पात्र होंगे। प्रिप्रेटरी कोर्स के लिए जहां पहले 32 या अधिक अंक वाले पात्र थे, अब 23 या उससे अधिक अंक वाले भी पात्र होंगे।

पढ़ाई राजनीति में बनी रोडा तो उम्र को पीछे छोड़ा

जेईई एडवांस्ड में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 18138 से बढ़कर 3198८ हो गई। सामान्य वर्ग में सफ लता का प्रतिशत 29.11, एससी वर्ग में 22 प्रतिशत, एसटी वर्ग में 16.68 प्रतिशत और ओबीसी एनसीएल वर्ग में यह मात्र 11.98 प्रतिशत ही है।

18 हजार 138 कैंडिडेट्स हुए थे क्वालिफ ाई
जेईई एडवांस्ड-२०१८ के लिए 2 लाख 31 हजार 24 कैंडिडेट्स ने क्वालिफ ाई किया था। इनमें से 1 लाख 55 हजार 158 ने जेईई एडवांस्ड के दोनों पेपर दिए। इनमें से 18 हजार 138 ने क्वालिफ ाई किया। पहली सूची जारी होने के बाद रिजल्ट 11.69 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया। इस साल 11 हजार 279 सीट हैं, जिसमें से अलग से 800 सीटें छात्राओं के लिए रिजर्व हैं।

इसलिए लिया रिवाइज्ड करने का फैसला

जेईई एडवांस्ड के इतिहास में ये पहली बार है जब रिवाइज्ड मेरिट सूची जारी हुई है। इससे पहले 2015 में आईआईटी बॉम्बे ने कटऑफ माक्र्स कम किए थे, ताकि एक सीट पर दोगुने स्टूडेंट्स दावा कर सकें। हालांकि ये रिजल्ट जारी होने से पहले किया गया था। 2012 के बाद यह पहली बार है, जब इतने कम स्टूडेंट्स एडवांस्ड क्वालीफाई कर पाए। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

काउंसलिंग शुक्रवार से, च्वॉइस फि फिलिंग भी कर सकेंगे छात्र
ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी जोसा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 15 जून से च्वॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। वो सभी स्टूडेंट्स, जिनका नाम दूसरी मेरिट सूची में आया है, वो भी च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी।