scriptजेईई मेन 2021 : जल्द जारी हो सकता जेईई मेन फ रवरी का रिजल्ट | JEE Main 2021: JEE Main February result can be released soon | Patrika News
कोटा

जेईई मेन 2021 : जल्द जारी हो सकता जेईई मेन फ रवरी का रिजल्ट

मार्च सेशन के लिए 12 हजार से अधिक नए आवेदन

कोटाMar 03, 2021 / 06:56 pm

shailendra tiwari

जेईई मेन 2021 : जल्द जारी हो सकता जेईई मेन फ रवरी का रिजल्ट

जेईई मेन 2021 : जल्द जारी हो सकता जेईई मेन फ रवरी का रिजल्ट

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के पहले सेशन फ रवरी की आंसर-की को चैलेंज करने का समय समाप्त हो चुका है। ऐसे में एक-दो दिन में फ रवरी जेईई मेन का परिणाम घोषित होने की संभावना है। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में फरवरी जेईई मेन की आंसर-की को चैलेंज किया है।
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए आंसर-की को चैलेंज करने के लिए दिए गए समय के एक दिन उपरान्त ही जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाता रहा है। ऐसे में फ रवरी परीक्षा का परिणाम 5 या 6 मार्च को जारी किए जाने की संभावना है। परिणाम में विद्यार्थियों के 7 डेसीमल पर्सेन्टाइल में एनटीए स्कोर दिए जाएंगे।

12 हजार नए आवेदन
बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी जो फ रवरी का एग्जाम दे चुके हैं और मार्च परीक्षा में भी बैठने वाले हैं। साथ ही, 12 हजार से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने मार्च परीक्षा के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनके आवेदन क्रमांक भिन्न हैं। ऐसे में 6 मार्च तक 50 हजार से ज्यादा नए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की संभावना दिखाई दे रही है। इस ट्रेण्ड के अनुसार ये माना जा सकता है कि मार्च में भी करीब 6 लाख विद्यार्थी जेईई मेन में शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो