सामान्य और प्रीमियम वाहनों में होगी सफारी रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए प्रत्येक पारी में 16 वाहन उपलब्ध रहेंगे। इनमें से 20 प्रतिशत वाहन 50 लाख रुपए से अधिक कीमत वाले प्रीमियम श्रेणी के होंगे। दिव्यांगों के लिए भी एक विशेष वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
पांच वर्ष से अधिक पुराने नहीं होंगे वाहन
जंगल सफारी के लिए उपलब्ध वाहन पांच वर्ष से अधिक पुराने नहीं होंगे। प्रीमियम वाहन के लिए यह अवधि 7 वर्ष की रहेगी। राजस्थान में पंजीकृत वाहनों को ही सफारी के लिए पंजीकृत किया जाएगा। इन वाहनों के रंग भी पर्यावरण के अनुकूल होंगे।