scriptव्रत रखा, किया पूजन और चाही खुशहाली | Kajali Teej celebrated in kota | Patrika News

व्रत रखा, किया पूजन और चाही खुशहाली

locationकोटाPublished: Aug 06, 2020 11:22:32 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

कोटा शहर में गुरुवार कजली तीज हर्षोल्लास से मनाई । महिलाओं ने तीज पर व्रत रखा व शिव पार्वती को मनाया। सौभाग्य की कामना लिए भगवान शिव व पार्वती का पूजन किया।
 

teej puja

व्रत रखा, किया पूजन और चाही खुशहाली

कोटा. शहर में गुरुवार को बड़ी तीज का उल्लास छाया। महिलाओं ने तीज पर व्रत रखा व भगवान शिव पार्वती को मनाया। सौभाग्य की कामना लिए भगवान शिव व पार्वती का पूजन किया। जहां एक ओर महिलाओं ने पूजन कर सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की, वहीं दूसरी ओर बालिकाओं ने श्रेष्ठ वर की प्राप्ति की कामना लिए भगवान शिव का पूजन किया।
सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चला। कई महिलाओं ने दिन में पूजन किया तो कई महिलाओं ने शाम को पूजन कर चन्द्रमा को अघ्र्य अर्पित कर व्रत खोला। पूजा अर्चना के दौरान फल, मिष्ठान व अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। कई महिलाओं ने पर्व पर विशेष रूप से बनाए गए सत्तू का भोग लगाया।
महिलाओं ने दान पुण्य भी किए व एक दूसरे को पर्व की शुभकमनाएं देते हुए सुहाग के प्रतीक भी भेंट किए। इधर बड़ी तीज को सिंधी समाज की महिलाओं ने टीजड़ी पर्व के रूप में मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने व्रत रखा व पूजन किया। कई महिलाओं ने सिंधी कॉलोनी स्थित संत पंजूराम आश्रम पर पूजन किया। मंदिरों में भी तीज पर विशेष शृंगार किए गए। तलवंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। लाल व नीले मोतियों की माला धारण करवाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो