scriptजानिए आपका आज का राशिफल, कैसा बीतेगा दिन | know your rashifal, how is the day for you | Patrika News

जानिए आपका आज का राशिफल, कैसा बीतेगा दिन

locationकोटाPublished: Oct 09, 2018 01:30:13 am

Submitted by:

Deepak Sharma

9 अक्टूबर 2018 सोमवार जानिए आपका आज का राशिफल, कैसा बीतेगा दिन

rashifal

rashifal

ज्योतिर्विद् : घनश्यामलाल स्वर्णकार
तिथि
अमावस्या प्रात: मात्र 9.17 तक, तदुपरान्त आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा प्रारंभ हो जाएगी। वैसे अमावस्या व शुक्ल प्रतिपदा दोनों ही तिथियों में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं। अमावस्या तिथि में पितृकार्य, देवकार्य, स्नान, दान, पुण्य आदि के कार्य करने चाहिए।
योग
ऐन्द्र नामक अशुभ योग दोपहर बाद 2.31 तक, इसके बाद वैधृति नामक अत्यंत दुद्र्धर्ष व उपद्रवकारी अशुभ योग है। वैधृति योग की समस्त घटियां शुभ व मांगलिक कार्यों में सर्वथा वर्जित हैं।
विशिष्ट योग
कुमार योग नामक शुभ-शुभयोग प्रात: 9.17 से दोपहर 12.05 तक है।
करण
नाग नामकरण प्रात: 9.17 तक, इसके बाद किंस्तुघ्न नाम करण है।
नक्षत्र
हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुखÓ संज्ञक नक्षत्र दोपहर 12.05 तक, तदुपरान्त चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुखÓ संज्ञक नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र में यात्रा, विद्या, विवाहादि, अलंकार व गृहारम्भ आदि विषयक कार्य और चित्रा में शांति, पुष्टता, वास्तु, जनेऊ व कृषि सम्बंधी कार्य करने योग्य हैं। पर अभी श्राद्ध पक्ष व अमावस्या में शुभ कार्य वर्जित हैं।
शुभ मुहूर्त
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए
आज प्रात: 9.20 से दोपहर बाद 1.41 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 3.08 से सायं 4.35 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11.51 से 12.37 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
व्रतोत्सव
आज देवकार्य अमावस्या, भौमवती अमावस्या, मातामह श्राद्ध, गजच्छाया योग सूर्योदय से प्रात: 9.17 तक तथा गुरुरामदास जयंती (नवीन मत से) है।
चन्द्रमा: चन्द्रमा रात्रि 11.29 तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में रहेगा। ग्रह उदयास्त: सायं 4.05 पर बुध पश्चिम में उदय होगा। दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: अपराह्न 3.00 से सायं 4.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
आज का राशिफल
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
मेष : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
वृषभ : ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा।
मिथुन : क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
समय अनुकूल नहीं है। निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क : हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोलकर आप फंस सकते हंै।
सिंह : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
अपनों की बातों से मन दु:खी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कन्या : टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
तुला : रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
वृश्चिक : तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
धनु : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा।
मकर : भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
कुम्भ : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
मीन : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान, दुकान खरीदने के योग हंै। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो