script

कोटा में संघनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

locationकोटाPublished: Feb 19, 2020 09:44:52 pm

देहात के सभी मण्डल अध्यक्ष घोषित, शहर में सूची अटकी

कोटा में संघनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोटा में संघनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोटा। भाजपा के देहात के सभी 19 मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी है, वही शहर में आपसी खींचतान के कारण मण्डल अध्यक्ष के लिए नामों पर सहमति नहीं बनी है। इस कारण घोषणा नहीं की गई है। देहात में संघनिष्ठ कार्यकर्ताओं को अहमियत दी गई है।देहात अध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर कोटा देहात जिले के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सांगोद देहात मंडल में कालू लाल मीणा, सांगोद नगर मंडल में गोपाल सोनी, सीमलिया मंडल में मुकुल नागर, दीगोद मंडल में सरोज यादव, कनवास मंडल में देवी शंकर गुर्जर, बपावर मंडल में कृष्ण मुरारी यादव, देवली मंडल में विष्णु मालव, ताथेड मंडल में नेमीचंद नागर, मंडाना मंडल में हुकुम चंद शर्मा, कैथून मंडल में राजकुमार नंदवाना, इटावा नगर मंडल में पुष्पेंद्र सिंह, इटावा देहात मंडल में ओम मीणा, खतौली मंडल में मंगल नागर, सुल्तानपुर मंडल में हरिओम नागर, रामगंजमंडी नगर मंडल में कमलेश गोयल, चेचट मंडल राजेश तंवर, ढाबादेह मंडल में राजकुमार, सुकेत मंडल में नरेंद्र व्यास तथा खैराबाद मंडल में राम रतन शर्मा को नियुक्त किया गया।
शहर में मण्डल प्रवासी अपने-अपने मण्डल में जाकर चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही आपसी सहमति से शहर में भी मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। रामबाबू सोनी शहर अध्यक्ष भाजपा

ट्रेंडिंग वीडियो