scriptweather News : कोहरे के आगोश में कोटा-बूंदी | Kota-Bundi in the fire of fog, cold winds blow in kota | Patrika News

weather News : कोहरे के आगोश में कोटा-बूंदी

locationकोटाPublished: Dec 01, 2019 07:10:50 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

हाड़ौती में छाए रहे बादल, चली सर्द हवाएं

weather News : कोहरे के आगोश में कोटा-बूंदी

weather News : कोहरे के आगोश में कोटा-बूंदी

कोटा. हाड़ौती में रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। कोटा शहर कोहरे के आगोश में रहा। कोहरे के कारण लोग देरी से घरों से बाहर निकले तथा गर्म कपड़ों में लिपटे नजर जाए।

शाम ढलने के साथ सर्दी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 2 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 23.6 व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दस बजे तक पहाड़ों पर कोहरा छाया रहने से मौसम में ठण्डक बनी रही। बादल छाए रहने से लोग सर्द हवाओं से ठिठुरते रहे। तापमन में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां जिले में दिनभर बादल छाए रहे और लोगों को तेज सर्दी का अहसास हुआ। सर्दी के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दिन के समय बीच-बीच में हल्की धूप खिली।
देर शाम बाजारों में कम ही लोगों की चहल-पहल रही। अतिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले भी सर्दी का असर रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो