scriptदो मासूम भांजों का गला रेत मामा ने खुद का गला काटा | kota crime : uncle tried to kill nefew and himself | Patrika News

दो मासूम भांजों का गला रेत मामा ने खुद का गला काटा

locationकोटाPublished: Jun 04, 2020 11:30:32 pm

Submitted by:

Kanaram Mundiyar

तीनों गंभीर, अस्पताल में भर्ती
 

दो मासूम भांजों का गला रेत मामा ने खुद का गला काटा

दो मासूम भांजों का गला रेत मामा ने खुद का गला काटा

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया स्थित एक फ्लैट में गुरुवार देर रात एक युवक ने अपनी बहन के दो मासूम बेटों के धारदार हथियार से गले काट दिए। बाद में आरोपी ने स्वयं का गला भी काट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेना के जवानों ने दोनों बच्चों को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल और पुलिस ने आरोपी युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोटा डिपों से चली 7 बसें, पहले दिन यात्री भार रहा कम

थानाधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि मिलिट्री एरिया की अरुण विहार कॉलोनी में जवान नीरज सिंह, उनकी पत्नी व दो बेटोंं के साथ एक फ्लैट में रहते हैं। 3 मार्च को उनकी पत्नी की बुआ का लड़का (साला) बिहार के छपरा निवासी गौरव कुमार उनके यहां आया था। लॉकडाउन होने के बाद से वह यहीं रह रहा था। गौरव दिल्ली में कैब चलाता है। गुरुवार शाम को उसने पांच वर्षीय भांजे निकुंज व दो वर्षीय भांजे कियान के गले धारदार हथियार से काट दिए। इसके बाद उसने स्वयं का गला भी काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को एमबीएस और परिजनों ने बच्चों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात के बाद नीरज व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

आर्थिक परेशानी से क्षुब्ध होकर उठाया कदम
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी गौरव ने जीजा नीरज से उधार रुपए मांगे थे, लेकिन नीरज रुपए उतने रुपए नहीं दे पाया। ऐसे में गौरव कर्जदार के दबाव में परेशान हो गया। उसे शुक्रवार को दिल्ली जाना था। रुपए का इंतजाम नहीं होने से वह अवसाद में आ गया और उसने खतरनाक कदम उठा लिया। फिलहाल आरोपी चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती है। इसके अलावा नीरज व उनकी पत्नी भी सदमे में है। पुलिस इस मामले में विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो