कोटा

आज प्रतीकात्मक होगा दशहरा मैदान में रावण दहन

शाम 6.45 बजे किया जाएगा दहन

कोटाOct 24, 2020 / 09:44 pm

Ranjeet singh solanki

आज प्रतीकात्मक होगा दशहरा मैदान में रावण दहन

कोटा. बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजयादशमी पर रविवार शाम 6.45 बजे दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच के समक्ष कोरोना के चलते प्रतीकात्मक रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन पर हर साल जैसा नजारा नहीं रहेगा। हर साल एक लाख से अधिक लोग रावण दहन के साक्षी बनते थे। इस बार यह दृश्य नहीं रहेगा। दशहरा मैदान में यह 127वां आयोजन होगा। उत्तर निगम के आयुक्त वासुदेव मालावत व कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौड़ ने बताया कि रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले बनने का काम भी तकरीबन पूर्ण हो गया है। जिन्हें रविवार दोपहर तक दशहरा मैदान स्थित दहन स्थल पर खड़ा कर दिया जाएगा। रावण का पुतला 12 फीट का बनाया गया है, जबकि कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतले 11-11 फीट के बनाए गए हैं। कोविड-19 की विषम परिस्थिति में इस वर्ष राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दशहरा पर्व के दिन रावण दहन की परम्परा का प्रतीकात्मक रूप से निर्वहन किया जाएगा। आयुक्त ने बताया किकिसी भी अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया है और दशहरा मैदान में आमजन का प्रवेश भी निषिद्ध रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए रावण दहन का लोकल चैनल के जरिये सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रावण दहन स्थल पर परम्परा का निर्वहन करने के लिए व्यवस्थाओं से जुड़े निगम के चुनिन्दा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Home / Kota / आज प्रतीकात्मक होगा दशहरा मैदान में रावण दहन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.