scriptयदि आपने सर्कस नहीं देखा तो video में हमारे साथ देखें पूरा सर्कस | Kota Dussehra Mela, Asiad Circus, I appeal to the circus | Patrika News

यदि आपने सर्कस नहीं देखा तो video में हमारे साथ देखें पूरा सर्कस

locationनागौरPublished: Oct 22, 2016 11:48:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

दशहरा मेला में चल रहे सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखा रहे कलाकार

कोटा. कोटा दशहरा मेले में चल रहा सर्कस शहरवासियों की पहली पसंद बना हुआ है। 

इस बार सर्कस में शारीरिक प्रदर्शन वाले करतब ज्यादा हैं। करीब 50 से ज्यादा फिजिकल एक्ट सर्कस में कलाकार पेश कर रहे हैं।
सर्कस के कलाकर अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। 

कई करतब तो एेसे हैं जिन्हें लाइव देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा रहे हैं।

सर्कस के कलाकार एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। 
करीब तीन घंटंे तक सर्कस में चलने वाले शो में 70-80 महिला-पुरुष कलाकार एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सर्कस में कांच की बोतलों को हाथों उछालना, महिला कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक कला का प्रदर्शन करना दर्शकों को रास आ रहा है। 
वहीं मंगोलियन कलाकारों का नृत्य, अफ्रीकन कलाकारों का डांस व मल्लखंभ का प्रदर्शन बेहद रोमांचित करने वाला है। 

महिला कलाकारों का साइकिलिंग करबत भी जोरदार है।

हिप्पो भी आकर्षण का केन्द्र

सर्कस में जानवरों का कोई प्रदर्शन नहीं है। लेकिन सर्कस के साथ आया हिप्पो शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
हिप्पो के लिए एक बड़ा टैंक बनाया गया है। इसमें पानी भरा गया है। 

हर शो के बाद उसे पिंजरे में बाहर लाया जाता है और लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो