script

कोटा मंडी भाव 18 सितम्बर: गेहूं मिल क्वालिटी व चना मंदा रहा, वहीं खाद्य तेलों में तेजी

locationकोटाPublished: Sep 18, 2020 07:26:22 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 15 हजार बोरी आवक हुई। गेहूं मिल क्वालिटी 20, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी भाव 18 सितम्बर: गेहूं मिल क्वालिटी व चना मंदा रहा, वहीं खाद्य तेलों में तेजी

कोटा. भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 15 हजार बोरी आवक हुई। गेहूं मिल क्वालिटी 20, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 12हजार कट्टे की रही। लहसुन 300 रुपए मंदा रहा। लहसुन के भाव 2000 से 10000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। थोक किराना बाजार में लूज रिफाइंड व वायदा बढऩे से खाद्य तेलों में तेजी बरकार रही।
भाव: गेहूं लस्टर 1500 से 1520, गेहूं मिल 1520 से 1535, गेहूं टुकडी 1550 से 1650, धान सुंगधा 1000 से 1500, धान पूसा 1500 से 2000, धान (1509) 1500 से 1701, धान (1121) 1800 से 2001, सोयाबीन 2500 से 3751, सरसों 4000 से 4900, मक्का 1100 से 1300, अलसी 4800 से 5300, ग्वार 3000 से 3500, मैथी 2800 से 5000, मैथी नई 5200 से 6000, जौ 1100 से 1300, ज्वार 1500 से 2000, मसूर 4000 से 5200, चना 4000 से 4650, चना मौसमी 4100 से 4650, उड़द पुराना 2000 से 5200, उड़द नया 6650. धनिया काला 4600 से 4700, धनिया बादामी 5000 से 5400, धनिया ईगल 5400 से 5700, धनिया रंगदार 5800 से 7000 रुपए प्रति क्विटंल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1655, चम्बल 1640, सदाबहार 1560, मंयक लोकल 1495, दीपज्योति 1575, सरसों स्वास्तिक 1890, सदाबहार सरसों 1820, अलसी 1790 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली: ट्रक 2425, स्वास्तिक निवाई 2215, कोटा स्वास्तिक 2050, सोना सिक्का 2230 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 5880, कोटा फ्रेश 5750, पारस 5700, नोवा 5720, अमूल 7300, सरस 7000, मधुसूदन 6880 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1265, अशोका 1265, सुमन 1210 रुपए प्रतिटिन।
चीनी 3550-3600 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500-3000, कणी 2200-2500, तुअर 8700-9700, मूंग 6800-7800, मूंग मोगर 7800-8900, उड़द 7000-8000, उड़द मोगर 7000-9000, मसूर मलका 6200-6800, चना दाल 6000-6300, पोहा 2800-3700 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
सोने-चांदी में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी व सोने में तेजी रही। चांदी 500 रुपए तेजी के साथ 63000 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 100रुपए तेजी के साथ भाव 51600 रुपए रहे।
भाव: चांदी 63000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 51600 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 51850 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 500 रुपए प्रति सैकड़ा, 160 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन बिका।

ट्रेंडिंग वीडियो