scriptकोटा मंडी 27 अक्टूबर : सोयाबीन मंदी, धान व तिल्ली में तेजी रही | Kota mandi, grocery and bullion market prices | Patrika News

कोटा मंडी 27 अक्टूबर : सोयाबीन मंदी, धान व तिल्ली में तेजी रही

locationकोटाPublished: Oct 27, 2020 06:43:21 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाहमंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 30 हजार बोरी आवक हुई। सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं धान 50, तिल्ली बेस्ट 500 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 27 अक्टूबर : सोयाबीन मंदी, धान व तिल्ली में तेजी रही

कोटा. भामाशाहमंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 30 हजार बोरी आवक हुई। सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं धान 50, तिल्ली बेस्ट 500 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही। लहुसन की आवक करीब 7000 कट्टे की रही। लहसुन 2000 से 10200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। थोक किराना बाजार में रिफाइंड तेलों में तेजी रही।
भाव : गेहूं लस्टर 1600 से 1640, गेहूं मिल 1650 से 1670, गेहूं टुकड़ी 1670 से 1725, गेहूं बीज क्वालिटी 1700 से 1801, धान सुंगधा नया 1200 से 1900, धान पूसावन 2000 से 2100, धान (1509) 1500 से 1900, धान (1121) 1800 से 2350, धान (1718) 1800 से 2200, सोयाबीन नई 3500 से 4350, सरसों 4700 से 5500, मक्का 900 से 1350, अलसी 4800 से 5300, तिल्ली नई 7000 से 10000, ग्वार 3000 से 3600, मैथी 2800 से 5000, मैथी नई 5200 से 5800, जौ 1100 से 1300, ज्वार 1500 से 2000, मसूर 4000 से 5200, चना 4500 से 4700, चना मौसमी 4500 से 4800, उड़द पुराना 2500 से 5800, उड़द नया 6500 से 7100, धनिया काला 4400 से 4700, धनिया बादामी 5000 से 5400, धनिया ईगल 5400 से 6100, धनिया रंगदार 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड : फॉच्र्यून 1750, चम्बल 1710, सदाबहार 1670, मयंक लोकल 1590, दीपज्योति 1680, सरसों स्वास्तिक 2060, अलसी 1950 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2600, स्वास्तिक निवाई 2400, कोटा स्वास्तिक 2240, सोना सिक्का 2380 रुपए प्रति टिन।
देसी घी : मिल्क फूड 5600, कोटा फ्रेश 5400, पारस 5700, नोवा 5350, अमूल 7050, सरस 6800, मधुसूदन 6400 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1280, अशोका 1280 रुपए प्रतिटिन।
चीनी : 3530-3560 प्रति क्विंटल

चावल व दाल : बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2200-2500, तुअर 9800-10700, मूंग 7800- 8800 मूंग मोगर 8100-9800, उड़द 8200-9200, उड़द मोगर 9000-11000, मसूर मलका 6200-6700, चना दाल 6200-6600, पोहा 2800-3500 रुपए प्रति क्विंटल।
चांदी स्थिर, सोना तेज

कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव स्थिर रहे वहीं सोने में तेजी रही। चांदी 62000 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 100 रुपए तेजी के साथ भाव 52500 रुपए रहे।
भाव : चांदी 62000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 52500 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 52750 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 570 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन बिका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो