scriptकोटा मंडी 12 फरवरी: गेंहू व धान मंदा, सरसों तेज रही | Kota mandi, grocery and bullion market prices | Patrika News

कोटा मंडी 12 फरवरी: गेंहू व धान मंदा, सरसों तेज रही

locationकोटाPublished: Feb 12, 2021 08:25:30 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 35 हजार बोरी आवक हुई। गेहूं 25, धान 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं सरसों 50 रुपए तेज रही।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 12 फरवरी: गेंहू व धान मंदा, सरसों तेज रही

कोटा. भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 35 हजार बोरी आवक हुई। गेहूं 25, धान 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे वहीं सरसों 50 रुपए तेज रही। लहुसन की आवक करीब 200 कट्टे की रही। लहसुन 1300 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। थोक किराना बाजार में वायदा बढऩे से खाद्य तेलों में तेजी रही।
यह भी पढ़ें
सुरक्षा दीवार नहीं, हादसों को आमंत्रण दे रही ये अनदेखी

भाव: गेहूं मिल 1600 से 1620, गेहूं टुकड़ी एवरेज क्वालिटी 1620 से 1650, गेहूं बेस्ट क्वालिटी 1650 से 1700, धान सुंगधा 1600 से 2030, धान पूसावन 2400 से 2600, धान (1509) 1800 से 2075, धान (1121) 2300 से 2601, धान (1718) 2400 से 2500, सोयाबीन 3500 से 4700, सरसों पुरानी 5300 से 5700, सरसों नई 5000 से 6020, मक्का 1200 से 1350, अलसी 4500 से 5000, तिल्ली 7000 से 8100, ग्वार 3000 से 3650, मैथी 4000 से 5000, जौ 1200 से 1350, ज्वार 1100 से 3000, मसूर 4000 से 4500, चना 3400 से 4150, चना मौसमी 3600 से 4150, चना नया 4145, उड़द पुराना 2500 से 6500, उड़द नया 5800 से 7150, धनिया काला 4000 से 4500, धनिया बादामी 4500 से 5200, धनिया बादामी नया 3800 से 5000, धनिया ईगल 5200 से 5450, धनिया ईगल नया 4700 से 5400, धनिया रंगदार 5400 से 5800, रंगदार नया 5500 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2035, चम्बल 1970, सदाबहार 1880, किचन लाइट 1815, दीपज्योति 1915, सरसों स्वास्तिक 2150, शुद्ध अलसी 2590 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 2685, स्वास्तिक निवाई 2485, कोटा स्वास्तिक 2350, सोना सिक्का 2620 रुपए प्रति टिन।
देसी घी : मिल्क फूड 6180, कोटा फ्रेश 5970, पारस 5950, नोवा 6000, अमूल 6580, सरस 6530, मधुसूदन 6370 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1465, अशोका 1465 रुपए प्रतिटिन।
चीनी : 3420-3470 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल : बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2200-2500, तुअर 8600-10300, मूंग 8000-8900, मूंग मोगर 7900-9200, उड़द 8100-9200, उड़द मोगर 8200-10300, मसूर मलका 6100-6400, चना दाल 5450-5650, पोहा 2700-3400 रुपए प्रति क्विंटल।
सोने-चांदी में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी में मंदी रही। चांदी 100 रुपए मंदी के साथ 68100 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 550 रुपए मंदी के साथ भाव 49100 रुपए रहे।
भाव: चांदी 68100 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 49100 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49350 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 440 रुपए प्रति सैकड़ा, 140 रुपए प्रति प्लेट, 60 रुपए दर्जन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो