scriptकोटा मंडी 5 मार्च: गेहूं, धान, चना, उड़द व धनिया में मंदी रही | Kota mandi, grocery and bullion market prices | Patrika News

कोटा मंडी 5 मार्च: गेहूं, धान, चना, उड़द व धनिया में मंदी रही

locationकोटाPublished: Mar 05, 2021 07:54:40 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 55 हजार बोरी आवक हुई। धान (1121) व (1718) 25, गेहूं 25, धान पूसावन 100, चना 50, उड़द 100, धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 5 मार्च: गेहूं, धान, चना, उड़द व धनिया में मंदी रही

कोटा. भामाशाहमंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 55 हजार बोरी आवक हुई। धान (1121) व (1718) 25, गेहूं 25, धान पूसावन 100, चना 50, उड़द 100, धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नए लहुसन की आवक करीब 1500 कट्टे की रही। लहसुन500 रुपए मंदा रहा। लहसुन नया 2000 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। थोक किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं मिल 1640 से 1700, गेहूं टुकड़ी एवरेज क्वालिटी 1680 से 1710, गेहूं बेस्ट क्वालिटी 1700 से 1730, नया गेहूं 1700 से 1850, धान सुंगधा 1600 से 2061, धान पूसावन 2200 से 2470, धान (1509) 1800 से 2150, धान (1121) 2200 से 2611, धान (1718) 2400 से 2611, सोयाबीन 4500 से 5100, सरसों 4400 से 5091, मक्का 1200 से 1400, अलसी 4500 से 5200, तिल्ली 7000 से 7500, ग्वार 3000 से 3350, मैथी 4000 से 5000, जौ 1200 से 1350, ज्वार 1100 से 3000, मसूर 4000 से 4500, चना 4000 से 4800, चना गुलाबी 4700 से 5000, उड़द 3000 से 6700, धनिया पुराना 3500 से 5600, धनिया नया 5000 से 7600, धनिया रंगदार 7500 से 9000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2060, चम्बल 20250, सदाबहार 1975, किचन लाइट 1900, दीपज्योति 1995, सरसों स्वास्तिक 2080, स्वास्तिक अलसी 2040 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 2690, स्वास्तिक निवाई 2505, कोटा स्वास्तिक 2390, सोना सिक्का 2725 रुपए प्रति टिन।
देसी घी : मिल्क फूड 6190, कोटा फ्रेश 5980, पारस 5970, नोवा 6000, अमूल 6480, सरस 6520, मधुसूदन 6340 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1535, अशोका 1535 रुपए प्रतिटिन।
चीनी : 3400-3440 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल : बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2200-2500, तुअर 8300-10400, मूंग 8000-8900, मूंग मोगर 7900-9200, उड़द 8100-9000, उड़द मोगर 8200-10100, मसूर मलका 6450-6800, चना दाल 6000-6200, पोहा 2700-3400 रुपए प्रति क्विंटल।
सोने-चांदी में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी में मंदी रही। चांदी 1300 रुपए मंदी के साथ 66700 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 300 रुपए मंदी के साथ भाव 46300 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 66700 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 46300 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 46550 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 410 रुपए प्रति सैकड़ा, 130 रुपए प्रति प्लेट, 60 रुपए दर्जन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो