scriptकोटा मंडी 15 अप्रेल: सरसों, चना व सोयाबीन में तेजी, खाद्य तेलों में उछाल | Kota mandi, grocery and bullion market prices | Patrika News

कोटा मंडी 15 अप्रेल: सरसों, चना व सोयाबीन में तेजी, खाद्य तेलों में उछाल

locationकोटाPublished: Apr 15, 2021 07:07:26 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाहमंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 90 हजार बोरी आवक हुई। सरसों 400, चना 100, सोयाबीन 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 15 अप्रेल: सरसों, चना व सोयाबीन में तेजी, खाद्य तेलों में उछाल

कोटा. भामाशाहमंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 90 हजार बोरी आवक हुई। सरसों 400, चना 100, सोयाबीन 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। नए लहुसन की आवक करीब 18000 कट्टे की रही। लहसुन नया 1000 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। थोक किराना बाजार में वायदा बढऩे से खाद्य तेलों में 100 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।
भाव: गेहूं पुराना 1700, नया गेहूं 1700 से 2100, धान सुंगधा 2000 से 2350, धान पूसावन 2200 से 2651, धान (1509) 1800 से 2500, धान (1121) 2200 से 2851, धान (1718) 2400 से 2801, सोयाबीन 5500 से 7051, सरसों 5800 से 6641, मक्का 1400 से 1650, अलसी 5000 से 6550, तिल्ली 6500 से 7100, ग्वार 3000 से 3350, मैथी 5300 से 5900, जौ 1600 से 1750, ज्वार 1100 से 3000, मसूर 5000 से 5850, चना 4800 से 5341, चना गुलाबी 4500 से 5550, उड़द 3000 से 6400, धनिया पुराना 3500 से 5800, धनिया नया बादामी 5000 से 6250, धनिया ईगल 6000 से 6500, धनिया रंगदार नया 6500 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2460, चम्बल 2420, सदाबहार 2350, किचन लाइट 2200, दीपज्योति 2400, सरसों स्वास्तिक 2470, स्वास्तिक अलसी 2180 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 2890, स्वास्तिक निवाई 2690, कोटा स्वास्तिक 2660, सोना सिक्का 2910 रुपए प्रति टिन।
देसी घी : मिल्क फूड 6100, कोटा फ्रेश 5900, पारस 6100, नोवा 6000, अमूल 6550, सरस 6550, मधुसूदन 6400 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1755, अशोका 1755 रुपए प्रतिटिन।
चीनी : 3580-3650 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल : बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2200-2500, तुअर 9400-10900, मूंग 8000-9300, मूंग मोगर 8600-9600, उड़द 8200-9300, उड़द मोगर 8200-10300, मसूर मलका 7000-7600, चना दाल 6500-6700, पोहा 2800-3500 रुपए प्रति क्विंटल।
सोना मंदा, चांदी तेज
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना मंदा रहा वहीं चांदी में तेजी रही। चांदी 300 रुपए तेजी के साथ 69500 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 50 रुपए मंदी के साथ भाव 48550 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 69500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 48550 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 48800 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 440 रुपए प्रति सैकड़ा, 140 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो