scriptKota Mandi: धान सुगंधा व पूसा वन में मंदी, सोयाबीन, सरसों व लहसुन बेस्ट में तेजी | Kota Mandi, grocery and bullion market rates | Patrika News
कोटा

Kota Mandi: धान सुगंधा व पूसा वन में मंदी, सोयाबीन, सरसों व लहसुन बेस्ट में तेजी

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में मंगलवार को 1.50 लाख बोरी की आवक हुई। धान सुगंधा व पूसा (1) 50 रुपए मंदा रहा वहीं सोयाबीन 50, सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 3 हजार कट्टे की रही।

कोटाNov 22, 2022 / 07:21 pm

Haboo Lal Sharma

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

Kota Mandi: धान सुगंधा व पूसा वन में मंदी, सोयाबीन, सरसों व लहसुन बेस्ट में तेजी

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में मंगलवार को 1.50 लाख बोरी की आवक हुई। धान सुगंधा व पूसा (1) 50 रुपए मंदा रहा वहीं सोयाबीन 50, सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 3 हजार कट्टे की रही। लहसुल बेस्ट 500 रुपए तेज रहा। लहसुन 500 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भार स्थिर रहे।
भाव: गेहूं मिल दड़ा 2425 से 2460, गेहूं एवरेज 2450 से 2525, बेस्ट टुकड़ी 2525 से 2550, सोयाबीन 4800 से 5700, सरसों 6000 से 6550, धान नया (1509) 2800 से 3150, धान सुगंधा 2700 से 2870, धान (1718) 2800 से 3351, धान (1121) 2800 से 3575, धान (पूसा वन) 2600 से 3300, मक्का लाल 1850 से 2150, मक्का सफेद 2300 से 2600, अलसी 5200 से 6200, तिल्ली 11000 से 13000, ग्वार 4500 से 5400 मैथी 4000 से 4800, कलौंजी 9000 से 11800, जौ 2000 से 2400, ज्वार नई शंकर 2400 से 2700, बाजरा 1900 से 2000, मसूर 5000 से 6000, मूंगहरा 5000 से 6400, चना देशी नया बेस्ट 4200 से 4400, चना देशी मीडियम 4150 से 4270, चना पेप्सी 4000 से 4401, चना मौसमी 4100 से 4300, चना कांटा नया 4000 से 4200, उड़द एवरेज 4000 से 5500, उड़द बेस्ट 6000 से 6600, धनिया बादामी 9000 से 9800, ईगल 9800 से 10000, नया रंगदार 11500 से 12500 प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2390, चम्बल 2370, सदाबहार 2230, एलेक्सा 2130, दीप ज्योति 2270, सरसों स्वास्तिक 2520, अलसी 2620 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2860, स्वास्तिक निवाई 2640, कोटा स्वास्तिक 2625, सोना सिक्का 3015 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7700, कोटा फ्रेश 7900, पारस 8300, नोवा 8100, अमूल 9300, सरस 8820, मधुसूदन 8500 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1575, अशोका 1575 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3750 से 3800 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000-3500, कणी 2500-3000, तुअर 9500-12000, मूंग 8000-8400, मूंग मोगर 8500-9300, उड़द 8000-9000, उड़द मोगर 7500-10000, मसूर 7600-8000, चना दाल 5600-6000, पोहा 3200-4200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 500 रुपए तेजी के साथ 60,500 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 50 तेजी के साथ भाव 52,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 60,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 52,600 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 52,850 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो