scriptVideo: Kota Mandi: सोयाबीन, सरसों व धनिया में तेजी रही | Kota Mandi, grocery and bullion market rates | Patrika News

Video: Kota Mandi: सोयाबीन, सरसों व धनिया में तेजी रही

locationकोटाPublished: Mar 29, 2023 07:37:35 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में बुधवार को 1.25 लाख बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 100, सरसों 50, धनिया 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। नए गेहूं की आवक 90,000 हजार बोरी रही। लहसुन की आवक 3000 कट्टे की रही।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

Kota Mandi: सोयाबीन, सरसों व धनिया में तेजी रही

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में बुधवार को 1.25 लाख बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 100, सरसों 50, धनिया 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। नए गेहूं की आवक 90,000 हजार बोरी रही। लहसुन की आवक 3000 कट्टे की रही। लहसुन 200 रुपए तेज रहा। लहसुन पुराना 200 से 2500, लहसुन नया 1500 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन के महासचिव महेश खण्डेलवाल ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष में 30 मार्च गुरुवार को भामाशाहमंडी बंद रहेगी।
भाव: गेहूं मिल दड़ा 1950 से 2100, गेहूं एवरेज 2100 से 2350, बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2801, गेहूं नया गीला 1750 से 1850, गेहूं पुराना 2100 से 2400, सोयाबीन 4600 से 5501, सरसों 4400 से 5201, धान (1509) 3600 से 3850, धान सुगंधा 2800 से 3801, धान (1718) 3800 से 4451, धान (1121) 3900 से 4300, धान (पूसा वन) 3600 से 4451, मक्का लाल 1900 से 2250, मक्का सफेद 1900 से 2250, अलसी 4800 से 5100, ग्वार 4000 से 5000 मैथी पुरानी 5000 से 5500, मैथी नई 5500 से 5800, कलौंजी 10500 से 12500, जौ 1700 से 2100, ज्वार नई शंकर 2100 से 2400, ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से 2200, मसूर 5000 से 5800, मूंगहरा 6000 से 6500, चना देशी बेस्ट 4600 से 4801, चना देशी मीडियम 4600 से 4700, चना पेप्सी 4600 से 5501, चना मौसमी 4400 से 4600, चना कांटा 4300 से 4600, चना पुराना 3800 से 4300, उड़द एवरेज 3600 से 5800, उड़द बेस्ट 5500 से 6800, धनिया नया गीला, 4100 से 4800, धनिया सूखा बादामी 4800 से 5500, धनिया ईगल सूखा 5700 से 6300, धनिया रंगदार 6500 से 9000 प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1970, चम्बल 1950, सदाबहार 1835, एलेक्सा 1720, दीप ज्योति 1850, सरसों स्वास्तिक 2010, अलसी 2310 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3150, स्वास्तिक निवाई 2860, कोटा स्वास्तिक 2810, सोना सिक्का 3090 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 8430, कोटा फ्रेश 8250, पारस 8320, नोवा 8350, अमूल 10800, सरस 10000, मधुसूदन 8650 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1460, अशोका 1460 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3670 से 3720 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 10600-12800, मूंग 9800-10500, मूंग मोगर 7500-11000, उड़द 8600-9600, उड़द मोगर 8500-11500, मसूर 7200-7600, चना दाल 6200-6500, पोहा 3250-4500 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी स्थिर-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे वहीं सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 68,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 100 रुपए तेजी के साथ भाव 58,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 68,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 58,300 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 58,600 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो