Kota Mandi : धान, सोयाबीन व सरसों में तेजी रही
कोटाPublished: Nov 12, 2022 09:48:37 pm
अन्य जिंस की आवक मंडी के अन्दर लगभग 2 लाख बोरी की रही


Kota Mandi : धान, सोयाबीन व सरसों में तेजी रही
भामाशाह मंडी में शनिवार को नीलामी स्थलों पर जिंस रखने की जगह नहीं थी। इस कारण अन्य जिंस की आवक मंडी के अन्दर लगभग 2 लाख बोरी की रही। वहीं मंडी के बाहर वाहनों में लगभग 70000 बोरी भरी हैं। धान 50, सोयाबीन 150, सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही। लहसुन की आवक लगभग 6000 कट्टे की रही। लहसुन 600 से 5000 लहसुन बेस्ट 5000 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।