scriptकोटा मंडी 07 सितम्बर 21: सोयाबीन व उड़द में मंदी रही, किराना बाजार में भाव स्थिर रहे | Kota market, grocery and bullion market price | Patrika News

कोटा मंडी 07 सितम्बर 21: सोयाबीन व उड़द में मंदी रही, किराना बाजार में भाव स्थिर रहे

locationकोटाPublished: Sep 07, 2021 08:59:56 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी आवक हुई। सोयाबीन 100, उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 07 सितम्बर 21: सोयाबीन व उड़द में मंदी रही, किसाना बाजार में भाव स्थिर रहे

कोटा. भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी आवक हुई। सोयाबीन 100, उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक करीब 6,000 कट्टे की रही। लहसुन 1600 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव : गेहूं मील 1850 से 1900, गेहूं टुकड़ी एवरेज 1900 से 2001, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 2001 से 2101, सोयाबीन 7500 से 9501, सरसों 7000 से 7850, धान सुंगधा 1800 से 2600, धान (1509) 2300 से 2700, धान पूसा वन 2300 से 2830, धान (1121) 2100 से 2951, मक्का 1600 से 1740, अलसी 7000 से 8500, तिल्ली 7500 से 9200, ग्वार 5000 से 6400, मैथी 5500 से 7250, कलौंजी 18000 से 21350, जौ 1800 से 1900, ज्वार 1300 से 2000, मसूर 5000 से 5400, मूंग हरा 6000 से 6500, चना 4400 से 5051, चना गुलाबी 4200 से 5000, चना मौसमी 4200 से 5000, चना कांटा 4200 से 4850, उड़द 3000 से 7300, धनिया पुराना रेनडेमेज 5500 से 6000, धनिया बादामी 6000 से 7000, धनिया ईगल 6600 से 7200, धनिया रंगदार 7000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2445, चम्बल 2415, सदाबहार 2370, किचन लाइट 2240, दीपज्योति 2390, सरसों स्वास्तिक 2950, अलसी 2540 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2920, स्वास्तिक निवाई 2660, कोटा स्वास्तिक 2610, सोना सिक्का 2720 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 5900, कोटा फ्रेश 5800, पारस 5850, नोवा 5800, अमूल 6250, सरस 6550, मधुसूदन 6300 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1830, अशोका 1830 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3830-3870 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4300, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7000, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2000-2500, तुअर 9000-10,200, मूंग 7200-7800, मूंग मोगर 7700-8900, उड़द 7700-8600, उड़द मोगर 7800-10200, मसूर मलका 8300-9000, चना दाल 6300-6600, पोहा 2800-3800 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी स्थिर, सोना मंदा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव स्थिर रहे वहीं सोने में मंदी रही। चांदी 65,900 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 100 रुपए मंदी के साथ भाव 48,850 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 65,900 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 48,850 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,100 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 460 रुपए प्रति सैकड़ा, 150 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो