scriptकोटा मंडी 20 सितबर 21: सरसों, चना व धनिया में मंदी, लहसुन में तेजी | Kota market, grocery and bullion market price | Patrika News

कोटा मंडी 20 सितबर 21: सरसों, चना व धनिया में मंदी, लहसुन में तेजी

locationकोटाPublished: Sep 20, 2021 07:59:48 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाह मंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 15 हजार बोरी आवक हुई। सरसों 125, चना 50, धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 20 सितबर 21: सरसों, चना व धनिया में मंदी, लहसुन में तेजी

कोटा. भामाशाह मंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 15 हजार बोरी आवक हुई। सरसों 125, चना 50, धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक करीब 3,000 कट्टे की रही। लहसुन 300 रुपए तेज रहा। लहसुन बेस्ट 500 रुपए तेज रहा। लहसुन 1600 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वायदा घटने व स्टॉक सीमा के डर से खाद्य तेलों में मंदी रही।
भाव: गेहूं मिल 1850 से 1900, गेहूं टुकड़ी एवरेज 1900 से 1950, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 1951 से 2051, सोयाबीन 7500 से 9200, नया सोयाबीन 6000 से 6800, सरसों 7000 से 7801, धान सुंगधा 1800 से 2300, धान (1509) 2100 से 2400, धान पूसा वन 2300 से 2430, धान (1121) 2100 से 2801, मक्का 1600 से 1730, अलसी 7000 से 8000, तिल्ली 7500 से 9900, ग्वार 5000 से 5500, मैथी 5500 से 6950, कलौंजी 18000 से 21600, जौ 1800 से 2100, ज्वार 1300 से 2000, मसूर 5000 से 5400, मूंग हरा 6000 से 6300, चना देशी 4600 से 4950, चना गुलाबी 4600 से 4900, चना मौसमी 4200 से 4900, चना कांटा 4200 से 4700, चना डंकी 4000 से 4650, उड़द पुराना 3000 से 6500, उड़द नया 5000 से 6650, धनिया पुराना रेनडेमेज 5000 से 5400, धनिया बादामी 5500 से 6600, धनिया ईगल 6600 से 6800, धनिया रंगदार नया 7000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2330, चबल 2310, सदाबहार 2240, किचन लाइट 2150, दीपज्योति 2270, सरसों स्वास्तिक 2875, अलसी 2830 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2910, स्वास्तिक निवाई 2600, कोटा स्वास्तिक 2575, सोना सिक्का 2680 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 5850, कोटा फ्रेश 5800, पारस 5800, नोवा 5800, अमूल 6250, सरस 6550, मधुसूदन 6250 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1770, अशोका 1770 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3820-3870 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4300, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7000, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2000-2500, तुअर 8800-10,000, मूंग 7200-7800, मूंग मोगर 7700-8700, उड़द 7700-8600, उड़द मोगर 7800-10200, मसूर मलका 8300-9000, चना दाल 6200-6500, पोहा 2700-3800 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चंादी मंदी-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी में मंदी रही वही सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 200 रुपए मंदी के साथ 61,800 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 50 रुपए तेजी के साथ भाव 47,750 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 61,800 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 47,750 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 48,000 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 470 रुपए प्रति सैकड़ा, 150 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।

ट्रेंडिंग वीडियो