scriptकोटा मंडी 27 नवम्बर 2021: धान, लहसुन में तेजी, सोयाबीन में मंदी रही | Kota market, grocery and bullion market price | Patrika News
कोटा

कोटा मंडी 27 नवम्बर 2021: धान, लहसुन में तेजी, सोयाबीन में मंदी रही

कोटा भामाशाह मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 1 लाख 75 हजार बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 50 रुपए मंदा रहा वहीं धान 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे।

कोटाNov 27, 2021 / 07:19 pm

Haboo Lal Sharma

 कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 27 नवम्बर 2021: धान, लहसुन में तेजी, सोयाबीन में मंदी रही

कोटा. भामाशाह मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 1 लाख 75 हजार बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 50 रुपए मंदा रहा वहीं धान 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक करीब 4,000 कट्टे की रही। लहसुन में 500 रुपए की तेजी रही। लहसुन 500 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में खाद्य तेलों में मंदी रही।
भाव : गेहूं मिल 1950 से 1980, गेहूं टुकड़ी एवरेज 2000 से 2021, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 2000 से 2101, सोयाबीन 5200 से 6700, सरसों 7250 से 7400, धान सुंगधा 2400 से 2851, धान पूसा वन 2500 से 2851, धान (1509) 2700 से 3100, धान (1718) 2700 से 3381, धान (1121) 3000 से 3400, मक्का 1500 से 1850, अलसी 8500 से 9500, तिल्ली 9500 से 11450, ग्वार 5000 से 5600, मैथी 5500 से 6600, कलौंजी 16000 से 18000, जौ 1800 से 2050, ज्वार 1200 से 2000, मसूर 5000 से 5400, मूंग हरा 6000 से 6500, चना देशी 4300 से 4600, चना गुलाबी 4400 से 4550, चना मौसमी 4200 से 4500, चना कांटा 4200 से 4400, चना डंकी 4000 से 4250, उड़द पुराना 2000 से 6500, उड़द नया 5500 से 7000, धनिया पुराना रेनडेमेज 5500 से 6100, धनिया बादामी 6000 से 7000, धनिया ईगल 7000 से 7550, धनिया रंगदार 7500 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2230, चम्बल 2220, सदाबहार 2130, किचन लाइट 2030, दीपज्योति 2145, सरसों स्वास्तिक 2830 अलसी 2830 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2765, स्वास्तिक निवाई 2460, कोटा स्वास्तिक 2430, सोना सिक्का 2650 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6100, कोटा फ्रेश 6000, पारस 6100, नोवा 6200, अमूल 6600, सरस 6700, मधुसूदन 6450 रुपए प्रतिटिन
वनस्पति घी: स्कूटर 1805, अशोका 1805 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3660-3740 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000- 3500, कणी 2500-3000, तुअर 8200-9800, मूंग 7400-7800, मूंग मोगर 8000-8700, उड़द 7500-8500, उड़द मोगर 8000-10000, मसूर 8000-8800, चना दाल 6100-6300, पोहा 2700-3600 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी-सोने में मंदी रही। चांदी 1000 रुपए मंदी के साथ 64,200 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 300 रुपए मंदी के साथ भाव 49,550 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 64,200 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 49,550 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,800 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 520 रुपए प्रति सैकड़ा, 170 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।

Home / Kota / कोटा मंडी 27 नवम्बर 2021: धान, लहसुन में तेजी, सोयाबीन में मंदी रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो