scriptकोटा मंडी 04 दिसम्बर 2021: गेहूं व लहसुन में मंदी, सोयाबीन व सरसों में तेजी | Kota market, grocery and bullion market price | Patrika News

कोटा मंडी 04 दिसम्बर 2021: गेहूं व लहसुन में मंदी, सोयाबीन व सरसों में तेजी

locationकोटाPublished: Dec 04, 2021 07:38:16 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा भामाशाह मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 80 हजार बोरी की आवक हुई। गेहूं 20 रुपए मंदा रहा वहीं सोयाबीन 150, सरसों 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 04 दिसम्बर 2021: गेहूं व लहसुन में मंदी, सोयाबीन व सरसों में तेजी

कोटा. भामाशाह मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 80 हजार बोरी की आवक हुई। गेहूं 20 रुपए मंदा रहा वहीं सोयाबीन 150, सरसों 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक करीब 2500 कट्टे की रही। लहसुन बेस्ट में 200 रुपए की मंदी रही। लहसुन 500 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं मिल 1950 से 2010, गेहूं टुकड़ी एवरेज 2000 से 2051, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 2050 से 2101, सोयाबीन 5200 से 6800, सरसों 6850 से 7600, धान सुंगधा 2400 से 2800, धान पूसा वन 2500 से 2800, धान (1509) 2700 से 3200, धान (1718) 3000 से 3300, धान (1121) 3000 से 3450, मक्का 1450 से 1770, अलसी 8500 से 9200, तिल्ली 9500 से 11000, ग्वार 5000 से 5300, मैथी 5500 से 6500, कलौंजी 16000 से 18000, जौ 1800 से 2050, ज्वार 1200 से 2000, मसूर 5000 से 5400, मूंग हरा 6000 से 6500, चना देशी 4300 से 4500, चना गुलाबी 4400 से 4500, चना मौसमी 4200 से 4500, चना कांटा 4200 से 4300, चना डंकी 4000 से 4200, उड़द पुराना 2000 से 6500, उड़द नया 5500 से 7000, धनिया पुराना रेनडेमेज 5500 से 6000, धनिया बादामी 6000 से 6800, धनिया ईगल 6800 से 7400, धनिया रंगदार 7500 से 8000 रुपए प्रति क्विंंटल रहे।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2185, चम्बल 2170, सदाबहार 2070, किचन लाइट 1980, दीपज्योति 2090, सरसों स्वास्तिक 2805 अलसी 2850 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2690, स्वास्तिक निवाई 2390, कोटा स्वास्तिक 2300, सोना सिक्का 2590 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6050, कोटा फ्रेश 5950, पारस 6100, नोवा 6200, अमूल 6600, सरस 6700, मधुसूदन 6400 रुपए प्रतिटिन
वनस्पति घी: स्कूटर 1780, अशोका 1780 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3680-3750 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000- 3500, कणी 2500-3000, तुअर 8200-9800, मूंग 7400-7800, मूंग मोगर 8000-8700, उड़द 7500-8500, उड़द मोगर 8000-10000, मसूर 8000-8800, चना दाल 6100-6300, पोहा 2700-3600 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: सोने-चांदी में तेजी रही
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने-चांदी में तेजी रही। चांदी 400 रुपए तेजी के साथ 63,200 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 350 रुपए तेजी के साथ भाव 49,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 63,200 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 49,350 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,600 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 550 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो