scriptKota Mandi: 26 अप्रेल 2022: गेहूं एवरेज, चना तेज, सरसों व सोयाबीन में मंदी | Kota market, grocery and bullion market price | Patrika News

Kota Mandi: 26 अप्रेल 2022: गेहूं एवरेज, चना तेज, सरसों व सोयाबीन में मंदी

locationकोटाPublished: Apr 26, 2022 06:15:24 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

Kota Mandi: कोटा. भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 80 हजार बोरी की आवक हुई। गेहूं एवरेज 40, चना 25 रुपए तेज रहा वहीं सरसों 150, सोयाबीन 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

Kota Mandi: 26 अप्रेल 2022: गेहूं एवरेज, चना तेज, सरसों व सोयाबीन में मंदी

Kota Mandi: कोटा. भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 80 हजार बोरी की आवक हुई। गेहूं एवरेज 40, चना 25 रुपए तेज रहा वहीं सरसों 150, सोयाबीन 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 11000 हजार कट्टे रही। लहसुन 300 रुपए मंदा रहा। लहसुन नया 200 से 3500 एवं लहसुन बेस्ट 3500 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में रिफाइंड तेलों में तेजी रही।
भाव: गेहूं पुराना 2050 से 2100 , गेहूं नया मिल दडा 2150 से 2225 गेहूं एवरेज 2275 से 2350 बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2550 सोयाबीन 6500 से 7650 सोयाबीन बीज 7700 ,सरसो 6400 से 6800, धान सुगंधा 3200 से 3751 धान पूसा 1 (डीपी) 3000 से 3801, धान (1509 ) 3700 से 4100, धान (1718) 3800 से 4350, धान (1121) 3900 से 4350, मक्का लाल 1950 से 2150, मक्का सफेद 1900 से 2150, अलसी 6500 से 7000 तिल्ली 7500 से 9000, ग्वार 5000 से 5300 मैथी 4200से 5400 कलौंजी 13000 से 15000, जौ नया 2300 से 2800, ज्वार 1400 से 4000, मसूर 5000 से 6700 , मूंगहरा 3000 से 6500, चना दैशी नया बेस्ट 4650 से 4725, चना देशी मिडियम 4400 से 4625 , चना पेप्सी नया 4400 से 5300, चना मौसमी 4400 से 4525 ,चना कांटा नया 4200 से 4500 उड़द 2500 से 6400, धनिया पुराना 9500 से 10500, ईगल 10000 से 11000 नया बादामी धनिया 10500 से 11000 नया ईगल 11000 से 11700, नया रंगदार 12000 से 13500 रहा।
खाद्य तेल भाव: 15 किलो प्रति टिन, सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2860, चम्बल 2820, सदाबहार 2740, एलेक्सा 2580, दीप ज्योति 2780, सरसों स्वास्तिक 2690, अलसी 2910 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3070, स्वास्तिक निवाई 2840, कोटा स्वास्तिक 2820, सोना सिक्का 3180 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7250, कोटा फ्रेश 7100, पारस 7300, नोवा 7150, अमूल 7700, सरस 7470, मधुसूदन 7400 रुपए प्रतिटिन। वनस्पति घी: स्कूटर 2390, अशोका 2390 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3740-3780 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000-3500, कणी 2500-3000, तुअर 8500-10000, मूंग 8000-8500, मूंग मोगर 8200-9200, उड़द 8000-9000, उड़द मोगर 8800-10500, मसूर 7700-8500, चना दाल 5900-6100, पोहा 2800-4200 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: सोना स्थिर, चांदी तेज
कोटा. स्थानीय सर्फारा बाजार में मंगलवार को चांदी में तेजी रही वहीं सोने के भाव स्थिर रहे। चांदी 400 रुपए तेजी के साथ 67400 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोने का भाव 53500 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 67400 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 53500 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 53750 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो