कोटा

Kota Mandi: गेहूं, सोयाबीन व सरसों में मंदी रही

Kota Mandi: कोटा भामाशाह मंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 50, सरसों 100, गेहूं 25 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 8 हजार कट्टे की रही।

कोटाJun 30, 2022 / 07:06 pm

Haboo Lal Sharma

Kota Mandi: गेहूं, सोयाबीन व सरसों में मंदी रही

Kota Mandi: कोटा. भामाशाह मंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी की आवक हुई। सोयाबीन 50, सरसों 100, गेहूं 25 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 8 हजार कट्टे की रही। लहसुन 300 रुपए तेज रहा। लहसुन नया 300 से 3000 एवं लहसुन बेस्ट 3000 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दड़ा 1950 से 2025 गेहूं एवरेज 2025 से 2100 बेस्ट टुकड़ी 2100 से 2225 सोयाबीन 5500 से 6600, सोयाबीन बीज क्वालिटी 6300 से 6600, सरसों 5800 से 6450, धान सुगंधा 3400 से 3651 धान पूसा 1 (डीपी) 3600, धान (1509) 3600 से 3800, धान (1718) 4000 से 4300, धान (1121) 3800 से 4300, मक्का लाल 2050 से 2350, मक्का सफेद 2100 से 2450, अलसी 5800 से 6000, ग्वार 4800 से 5000 मैथी 4000 से 5150 कलौंजी 8000 से 10500, जौ नया 2300 से 2700, ज्वार 1400 से 4000, मसूर 5000 से 5700 , मूंग हरा 4500 से 5950, चना देशी नया बेस्ट 4300 से 4371, चना देशी मीडियम 4100 से 4250, चना पेप्सी नया 4000 से 4351, चना मौसमी 4100 से 4200, चना कांटा नया 4100 से 4200, उड़द 2500 से 6100, धनिया पुराना 8500 से 9700, ईगल 9000 से 10200 नया बादामी धनिया 10000 से 10300 नया ईगल 10300 से 10700, नया रंगदार 10500 से 12500 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2400, चम्बल 2410, सदाबहार 2300, एलेक्सा 2200, दीप ज्योति 2320, सरसों स्वास्तिक 2490, अलसी 2620 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2980, स्वास्तिक निवाई 2710, कोटा स्वास्तिक 2710, सोना सिक्का 2920 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7350, कोटा फ्रेश 7400, पारस 7370, नोवा 7420, अमूल 7900, सरस 7750, मधुसूदन 7980 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 2060, अशोका 2060 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3680-3720 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000-3500, कणी 2500-3000, तुअर 7900-9700, मूंग 7100-7700, मूंग मोगर 7500-8700, उड़द 7600-8600, उड़द मोगर 8500-10000, मसूर 7500-8300, चना दाल 5700-5900, पोहा 2800-4200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना मंदा रहा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी-सोने में मंदी रही। चांदी 900 रुपए मंदी के साथ 60,500 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 200 रुपए मंदी के भाव 52,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 60,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 52,100 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 52,350 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

संबंधित विषय:

Home / Kota / Kota Mandi: गेहूं, सोयाबीन व सरसों में मंदी रही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.