scriptKota Mandi: गेहूं व धनिया में तेजी, सरसों में मंदी रही | Kota market, grocery and bullion market price | Patrika News

Kota Mandi: गेहूं व धनिया में तेजी, सरसों में मंदी रही

locationकोटाPublished: Jul 05, 2022 07:36:09 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

Kota Mandi: कोटा भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी की आवक हुई। गेहूं 25, धनिया 150 रुपए की तेजी रही वहीं सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 10 हजार कट्टे की रही।

कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

Kota Mandi: गेहूं व धनिया में तेजी, सरसों में मंदी रही

Kota Mandi: कोटा. भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी की आवक हुई। गेहूं 25, धनिया 150 रुपए की तेजी रही वहीं सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 10 हजार कट्टे की रही। लहसुन 300 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं मिल दड़ा 2000 से 2075 गेहूं एवरेज 2075 से 2151 बेस्ट टुकड़ी 2151 से 2275 सोयाबीन 5500 से 6251, सोयाबीन बीज क्वालिटी 6300 से 6350, सरसों 5800 से 6250, सरसों बेस्ट 6331, धान सुगंधा 3400 से 3651 धान पूसा 1 (डीपी) 3600, धान (1509) 3600 से 3800, धान (1718) 4000 से 4300, धान (1121) 3800 से 4300, मक्का लाल 2050 से 2250, मक्का सफेद 2100 से 2250, अलसी 5500 से 6150, ग्वार 4000 से 4600 मैथी 4000 से 5200 कलौंजी 8000 से 10500, जौ नया 2300 से 2800, ज्वार 1400 से 5000, मसूर 5000 से 6000 , मूंग हरा 4500 से 5900, चना देशी नया बेस्ट 4300 से 4370, चना देशी मीडियम 4100 से 4300, चना पेप्सी नया 4000 से 4351, चना मौसमी 4100 से 4250, चना कांटा नया 4100 से 4250, उड़द 2500 से 6400, धनिया पुराना 9000 से 10000, ईगल 9000 से 10500 नया बादामी धनिया 10500 से 11000 नया ईगल 10800 से 11200, नया रंगदार 12500 से 13000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2330, चम्बल 2330, सदाबहार 2210, एलेक्सा 2140, दीप ज्योति 2230, सरसों स्वास्तिक 2460, अलसी 2600 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2980, स्वास्तिक निवाई 2690, कोटा स्वास्तिक 2670, सोना सिक्का 2940 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7250, कोटा फ्रेश 7200, पारस 7500, नोवा 7300, अमूल 7900, सरस 7775, मधुसूदन 7900 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 2000, अशोका 2000 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3670-3720 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000-3500, कणी 2500-3000, तुअर 7900-9700, मूंग 7100-7700, मूंग मोगर 7500-8700, उड़द 7600-8600, उड़द मोगर 8500-10000, मसूर 7500-8300, चना दाल 5700-5900, पोहा 2800-4200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना मंदा रहा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी-सोने में मंदी रही। चांदी 100 रुपए मंदी के साथ 59,800 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 100 रुपए मंदी के भाव 52,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 59,800 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 52,800 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 53,050 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो