scriptकोटा: महापौर राजीव सफाई व्यवस्था देखने स्कूटर से घूम रहे | Kota: Mayor Rajiv roaming on scooter to see cleaning system | Patrika News

कोटा: महापौर राजीव सफाई व्यवस्था देखने स्कूटर से घूम रहे

locationकोटाPublished: Nov 21, 2020 10:13:49 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा दक्षिण नगर निगम के महापौर स्कूटर पर सवार होकर शहर का भ्रमण कर रहे हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से संवाद किया।
 

rajiv.jpg

कोटा दक्षिण नगर निगम के महापौर स्कूटर पर सवार होकर शहर का भ्रमण कर रहे हैं।

कोटा. नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल सफाई व्यवस्था देखने अचानक कहीं भी पहुंच जाते हैं। वे स्कूटर पर सवार होकर शहर में घूम रहे हैं। लोगों से अपने पुराने अंदाज में रामा-श्यामी करते हैं और फिर समस्याएं पूछने लगते हैं और उन्हें डायरी में नोट कर रहे हैं। शुक्रवार को छावनी क्षेत्र के आठ वार्डों में स्कूटर पर घूकर सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान पार्षद देवेश तिवारी भी साथ रहे। तिवारी ने बताया कि पहली बार महापौर बेहतद सादगीपूर्ण तरीके से जनता के बीच जा रहे हैं। उनके वार्ड में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से लिया है। जनता को उम्मीद है कि महापौर राजीव अग्रवाल उनके दर्द को दूर करने में मददगार बनेंगे। छावनी क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर है। इस बारे में भी महापौर को अवगत कराया है। पत्रिका ने इस बारे में महापौर राजीव अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा, जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है तो वे पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। निगम में होने वाले फिजूल खर्च को रोकना और राजस्व की दृष्टि से निगम को मजबूत बनाने के प्रयास करेंगे। वहीं कोटा उत्तर की महापौर मंजू मेहरा भी नयापुरा के सेक्टर 3 के कार्यालय पहुंची और सफ ाई कर्मियों की उपस्थिति की जांच के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी सतीश मीना भी थे।
महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कॉम्पलेक्स में हो रही टूट-फूट मरम्मत की तत्काल कराएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो