scriptनिगम चुनाव से पहले बिछा दी जाजम, उत्तर को कर दिया भारी | kota nagar nigam | Patrika News

निगम चुनाव से पहले बिछा दी जाजम, उत्तर को कर दिया भारी

locationकोटाPublished: Jun 24, 2020 10:37:12 pm

राज्य सरकार ने कार्य विभाजन कर कार्मिक लगाए, दोनों निगम में ही लेखा-जोखा कौन रखेगा, मुख्य लेखाधिकारी नहीं

निगम चुनाव से पहले बिछा दी जाजम, उत्तर को कर दिया भारी

निगम चुनाव से पहले बिछा दी जाजम, उत्तर को कर दिया भारी

कोटा। नगर निगम चुनाव से पहले राज्य सरकार की ओर से कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की जाजम तैयार कर दी है। राज्य सरकार ने दोनों निगमों में अधिकारियों से लेकर अन्य कार्मिकों का कार्य विभाजन करते हुए तैनाती के बुधवार को आदेश जारी दिए हैं। जो कार्य विभाजन किया गया है, उस हिसाब से तो दोनों निगम में लेखा-जोखा का हिसाब कौन रखेगा, इसका कोई विवरण नहीं दिया गया है। दोनों निगमों में मुख्य लेखाधिकारी व लेखा अधिकारी के पद खाली है। उत्तर में सहायक लेखाधिकारी, राजस्व अधिकारी व अधिशासी अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक ज्यादा लगाए गए हैं। दक्षिण में ज्यादातर पद खाली है। स्वायत्त शासन विभाग की निदेशक व संयुक्त सचिव उज्जवल राठौड़ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण निगम में कार्यरत कार्मिक जिनका नियोक्ता अधिकारी राज्य सरकार है, उनका कार्य विभाजन किया गया है। कोटा दक्षिण निगम में तो राजस्व अधिकारी का भी पद खाली है, जबकि उत्तर में रिंकल गुप्ता को लगाया गया है। राजस्व अधिकारी द्वितीय व कर निर्धारक के दो-दो पद दोनों ही निगमों में खाली है। सहायक लेखाधिकारी संजय जैन को उत्तर में लगाया है। दक्षिण में यह पद खाली है।–आग बुझाने वाला कोई नहींदोनों निगमों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी के एक-एक पद सृजित किए गए हैं, लेकिन दोनों ही निगम में यह दोनों महत्वपूर्ण पद खाली है। लीड फायर मैन के भरोसे अग्निशमन अनुभाग चलेगा।
इंजीनियरिंग अनुभाग

प्रेम शंकर शर्मा को उत्तर में तथा राकेश कुमार शर्मा दक्षिण निगम के अधीक्षण अभियंता की कमान सौंपी है। प्रकाश चंद शर्मा तथा अमित कुमार जोशी उत्तर में अधिशासी अभियंता (सिविल ) तथा प्रशांत भारद्वाज दक्षिण में अधिशासी अभियंता लगाए हैं। एक पद दक्षिण में खाली है। अधिशासी अभियंता (विद्युत) के पद दोनों निगम में खाली है। सहायक अभियंता मैकेनिकल के दोनों निगम में पद खाली है। सहायक अभियंता विद्युत उत्तर में सचिव यादव तथा दक्षिण में खाली है। सहायक अभियंता सिविल में उत्तर में रूपम तिवारी, रामहंस मीणा, अजय बब्बार तथा दक्षिण में शिल्पा चित्तौड़ा अब्दुल क्यूम कुरैशी को लगाया है। उत्तर में संयुक्त विधि परामर्श पर दपर वीरेन्द्र सिंह यादव देखेंगे, दक्षिण में यह पद खालाी है। विधि अधिकारी का पद उत्तर में खाली तथा दक्षिण में सपना वर्मा को लगाया है। सहायक अभियंता पर्यावरण (ठोस एवं कचरा प्रबंध ) में उत्तर में सतीशकुमार मीणा तथा दक्षिण में ऋचा गौतम को लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो