भाजपा और कांग्रेस को जिताऊ महिला प्रत्याशियों की तलाश
- निगम चुनाव : दोनों ही दलों ने आवेदन पत्रों की छंटनी शुरू की

कोटा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कोटा नगर निगम के चुनाव भी छह हफ्ते के लिए टल गए हैं। इससे भाजपा और कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों भी को सुस्त हो गई है। दोनों ही दलों में महिला प्रत्याशियों के कम आवेदन आए है। इस कारण अब जिताऊ महिला प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है। कोरोना के प्रकोप के चलते दोनों ही दलों को प्रत्याशी तलाश करने के लिए भरपूर समय मिल गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने उच्च न्यायालय की ओर से निकाय चुनाव को स्थगित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आवेदन पत्रों की स्क्रूटनिंग का काम चल रहा है। दोनों नगर निगमों में कुल 1181 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताते हुए आवेदन पत्र जमा करवाए हैं। इसमें 237 महिला कार्यकर्ता है। त्यागी ने बताया कि उनके वार्ड 55 सहित सभी वार्डों में तीन से आठ तक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई है। स्क्रूटनिंग के बाद वार्डों में दावेदारों का पैनल बनाया जाएगा। भाजपा शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने भी कोरोना के चलते चुनाव स्थगित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे। आवेदन पत्रों की जांच का काम चल रहा है। दोनों निगमों में कुल 1156 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों निगम के हिसाब से आवेदन पत्रों की छंटनी की जा रही है। इसके बाद पैनल तैयार किए जाएंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज