
लव मैरिज के चार दिन बाद ही युवक ने दी जान
कोटा. केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के गांव सुवेसा में एक युवक ने प्रेम विवाह करने के चार दिन बाद ही अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। उसे एमबीएस चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार को युवक ने एमबीएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बूंदी जिले के केशवराय पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सुवेसा निवासी नरेश मेघवाल (21) पास के गांव बक्सपुरा निवासी एक लड़की से प्रेम करता था। पूर्व में परिजनों को इनके प्रेम विवाह की जानकारी लगने पर दोनों परिवार मे विवाद भी हुआ। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने 17 मार्च 2020 को परिवार को बिना बताए कोर्ट मेरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद लड़की अपने घर चली गई, लेकिन इसकी भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को धमकाना शुरू कर दिया। जिससे मानसिक तनाव में आकर युवक ने सुवासा लादपुरा पर जाकर अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी लगते ही वह युवक को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां चार दिन जिंदगी और मौत से लड़ते हुए युवक ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक युवक के भाई देवी शंकर ने बताया कि नरेश पास के गांव बक्शीपुरा में रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। जिससे उसने 17 मार्च को कोर्ट मैरिज की थी, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। नरेश 21 मार्च को सुबह से ही घर से गायब था। शाम को चाचा के लड़के सूरज ने नरेश को फोन किया, तब पता चला कि उसने सुवासा लाडपुरा घर पर जाकर अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। देवीशंकर ने बताया कि मरने से पहले नरेश ने सुसाइड नोट लिखने की बात कही थी। हालांकि अभी तक मिला नहीं, घर पर तलाशी के बाद कारणों का पता चल पाएगा।केशवरायपाटन थाने के उप निरीक्षक दुर्गा लाल ने बताया कि युवक 4 दिन से एमबीएस अस्पताल में भर्ती था। युवक की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया। आज मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published on:
24 Mar 2020 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
