8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा रेल मंडल: 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़े नई डिजाइन के एलएचबी कोच

कोटा. कोटा रेल मंडल में मंगलवार से एलएचबी कोचों की रफ्तार का ट्रायल शुरू हो गया। यह ट्रायल 6 जनवरी 2021 तक चलेगा। ट्रायल के लिए लखनऊ के आरडीएसओ की टीम कोटा में कैंप कर रही है। नई डिजाइन के इन कोचों का रैक बनाकर पहले दिन कोटा-नागदा रेलखंड में 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 15 Dec 2020, 11:52 PM IST

कोटा रेल मंडल: 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़े नई डिजाइन के एलएचबी कोच

कोटा रेल मंडल: 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़े नई डिजाइन के एलएचबी कोच

कोटा. कोटा रेल मंडल में मंगलवार से एलएचबी कोचों की रफ्तार का ट्रायल शुरू हो गया। यह ट्रायल 6 जनवरी 2021 तक चलेगा। ट्रायल के लिए लखनऊ के आरडीएसओ की टीम कोटा में कैंप कर रही है। नई डिजाइन के इन कोचों का रैक बनाकर पहले दिन कोटा-नागदा रेलखंड में 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण किया गया।
ट्रायल अवधि में इन कोचों के रैक को 120 से अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। कोटा रेल मंडल में पहले भी स्पीड ट्रायल किया जा चुका है। वाया कोटा होकर दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग देश के बेहतर रेलमार्गों में शामिल है। इसलिए इस रेलमार्ग पर नए कोच और वैगनों की रफ्तार का परीक्षण पहले भी किया जाता रहा है।

इससे पहले मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई भारतीय रेल की सेमी हाईस्पीड ट्रेन-18 का भी कोटा मंडल में परीक्षण किया गया था। इसके बाद इसकी उपयोगिता रिपोर्ट जारी की गई थी।