scriptमछली पकडऩे गया मजदूर तालाब में डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला | Laborer drowned in a pond near Kasar village in Kota district | Patrika News

मछली पकडऩे गया मजदूर तालाब में डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला

locationकोटाPublished: Jul 15, 2021 09:56:48 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को कसार तालाब में मछली पकडऩे गए मजदूर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची निगम की गोताखोर टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला।

 कसार गांव के पास तालाब में डूबा मजदूर

मछली पकडऩे गया मजदूर तालाब में डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला

कोटा, मण्डाना. कोटा जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को कसार तालाब में मछली पकडऩे गए मजदूर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची निगम की गोताखोर टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें
कोटा मंडी भाव 15 जुलाई : सोयाबीन व सरसों में मंदी रही


गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि दोपहर 2 बजे कोटा ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम से कसार के पास तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मंडाना थानाधिकारी महेश करवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के चैनपुरा निवासी रमेश भील (30) कसार के पास ऑयल फैक्ट्री में रहकर मजदूरी करता था। वह गुरुवार को पास ही स्थित तालाब में मछली पकडऩे गया, जहां पैर पिसलने से पानी में डूब गया। तालाब के पास ही एक लड़के ने उसे पानी में डूबते हुए देखा तो उसने युवक के डूबने की जानकारी दी। निगम के गोताखोरों की टीम ने शव को निकाल लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो