scriptमजदूर संघ कार्यालय पर ताला, बाहर से लौटे यादव और बल्दुआ | lock on trade union office | Patrika News

मजदूर संघ कार्यालय पर ताला, बाहर से लौटे यादव और बल्दुआ

locationकोटाPublished: Oct 27, 2021 03:03:17 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव के पद को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के समर्थकों के बीच विवाद होने की आशंका के चलते दोनों पक्षसक्षम स्तर से निर्णय नहीं होने तक संघ कार्यालय में नहीं आएंगे।

wcrms.jpg
कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के कोटा स्थित कार्यालय में जा रहे मंडल अध्यक्ष जी.पी. यादव और मंडल सचिव प्रबोध कुमार बल्दुआ को पुलिस ने गेट के बाहर ही रोक दिया। जब पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो ताला बंद मिला। मजदूर संघ के मंडल सचिव के पद को लेकर विवाद चल रहा है। मंडल सचिव के पद पर पहले से आसीन अब्दुल खालिक का दावा है कि अभी भी वे ही मंडल सचिव हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं है। वहीं बल्दुआ का दावा है कि उन्हें जोनल अध्यक्ष ने मंडल सचिव नियुक्त किया है, जिसकी सूचना डीआरएम को भी दी गई है। दोनों के समर्थकों के बीच विवाद होने की आशंका के चलते दोनों पक्षसक्षम स्तर से निर्णय नहीं होने तक संघ कार्यालय में नहीं आएंगे। विवाद की आशंका चलते रेलवे मजदूर संघ कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया था। इस कारण कार्यालय के बाहर ही बल्दुआ का स्वागत किया गया।
उधर, अब्दुल खलिक ने कहा, मजदूर संघ से जुड़े रेलकर्मी उनके साथ हैं, बल्दुआ का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद भी रेलकर्मी वहां नहीं आए। वहीं बल्दुआ ने कहा, कोरोना गाइडलाइन के कारण भीड़ एकत्र नहीं की। पुलिस प्रशासन ने उन्हें शांति व्यवस्था का हवाला देकर संघ कार्यालय जाने से रोका तो वे पुलिस प्रशासन की बात का सम्मान करते हुए अंदर नहीं गए। उधर, पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि किसी तरह की विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इस कारण रेलवे मजदूर संघ कार्यालय के बाहर पुलिस जाप्ता लगाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो