scriptकोरोना के खिलाफ युद्ध में हमें लडना होगा और जीतना भी होगा | Lok Sabha Speaker Birla interacted with VC | Patrika News

कोरोना के खिलाफ युद्ध में हमें लडना होगा और जीतना भी होगा

locationकोटाPublished: Apr 09, 2020 10:35:07 pm

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। बिरला ने कोरोना महामारी के इस संकट के समय देशभर में चलाए जा रहे सेवा के कार्यों की जानकारी ली।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब के सदस्यों से वीसी से किया संवाद

कोरोना के खिलाफ युद्ध में हमें लडना होगा और जीतना भी होगा

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। बिरला ने कोरोना महामारी के इस संकट के समय देशभर में चलाए जा रहे सेवा के कार्यों की जानकारी ली। वीसी से जुड़े संस्था के लगभग 250 से अधिक सदस्यों ने कोरोना से लडऩे के लिए अपने-अपने विचार रखे और आपदा से जूझ रहे प्रत्येक व्यक्ति की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहत एवं जागरूकता कार्य में लगे सदस्यों की हौसला अफ जाई करते हुए बिरला ने इस विपरीत समय में किए गए सेवा कार्यों को सबसे बड़ी मानवता बताया।
21220 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडकाव कर किया सेनेटाइज


इस अवसर में लोकसभा अध्यक्ष ने संस्था की ओर से 25 करोड़ की राशि राहत कार्यों के लिए दिए जाने पर संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता व उनकी टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बिरला ने कहा कि भारत एक विपदा काल से गुजर रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से काफ ी हद तक कोरोना के प्रभाव को कम करने में मदद मिली है। भारत की इतनी बड़ी आबादी के अंदर सभी का अनुशासित होकर नियमों का पालन करना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में रोटेरियन द्वारा उठाया गया संकल्प और उसे पूरा करने की इच्छाशक्ति आपकी ताकत है। देशवासियों और रोटरी जैसी सामाजिक संस्थाओं के सामूहिक सहयोग से निश्चित रूप से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सफ ल होंगे। कोरोना से पूरा देश युद्ध लड़ रहा है और निश्चित रूप ये यह जंग देश जीतेगा।आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों का धन्यवाद करते हुए बिरला ने कहा कि हम सब का यह दायित्व बनता है कि ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ाएंएउन्हें इस कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इतने कठिन दौर में भी लोगों का उत्साह एक शक्ति के रूप में देश को इस महामारी से मुक्त करने की दिशा में बहुत बड़ा संबल है। कृरोटरी के सेवा कार्य बताएवीसी के दौरान में क्लब के सदस्यों ने बताया कि संस्था के पास मौजूद सिलाई मशीनों का सदुपयोग कर स्थानीय स्तर पर मास्क बनाने का कार्य किया जा सकता है जिससे महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही मास्क की आवश्यकता भी पूरी होगी। वीसी से पूर्व रोटरी अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष (सत्र 2021-22) शेखर मेहता ने लोकसभा अध्यक्ष का अभिवादन किया। इसमें रोटरी अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3054 के निर्वाचित प्रांतपाल राजेश अग्रवाल, रोटेरियन जगदीश जिदंल, अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ भरत पांडया, कमल सांधवी सहित देशभर के पदाधिकारी जुड़े हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो