कोटा

सुपोषित मां अभियान के लाभार्थी महिलाओं को होम डिलीवरी से मिलेगा पोषण किट

– लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर हुआ था अभियान

कोटाMar 25, 2020 / 09:24 pm

Ranjeet singh solanki

सुपोषित मां अभियान के लाभार्थी महिलाओं को होम डिलीवरी से मिलेगा पोषण किट

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से पिछले दिनों जनभागीदारी से शुरू किए गए सुपोषित मां अभियान के तहत चयनित गर्भवतियों एवं किशोरियों को दूसरे का माह पोषण किट उनके घरो पर होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ने पहल करते हुए सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से शहर की कच्ची बस्तियों में करीब पांच हजार गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों की स्क्रिनिंग करवाई गई थी। स्क्रिनिंग में करीब एक हजार गर्भवती एव ंकिशोरियों में पोषण कि अल्पता पाई गई थी। चयनित महिलाओं के लिए बिरला ने जनभागीदारी से 9 माह तक नि:शुल्क पोषण किट उपलब्ध करवाने एवं समय समय पर मेडिकल चेकअप करवाने के लिए पिछले माह सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ किया था। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अभियान की शुरूआत की थी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सरकार के द्वारा कुपोषण को जड ़से समाप्त करने के लिऐ सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन किसी भी समस्या के समाप्ति के लिए समाज की भागीदारी आवश्यक हैै इसी विश्वास के साथ सुपोषित मॉ अभियान की शुरूआत की है जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Home / Kota / सुपोषित मां अभियान के लाभार्थी महिलाओं को होम डिलीवरी से मिलेगा पोषण किट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.