कोटा

लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर घर-घर बांटे जाएंगे मॉस्क

सब्जी विक्रेताओं, रेहड़ी वालों को मॉस्क और सेनेटराइज उपलब्ध कराया जाएगा

कोटाMay 21, 2020 / 10:57 pm

Ranjeet singh solanki

लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर घर-घर बांटे जाएंगे मॉस्क

कोटा। कोरोना से जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर अब कोटा शहर में घर-घर पर मॉस्क पहुंचाए जाएंगे। साथ ही गली- मोहल्लों में घूमने वाले सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी वालों को भी मॉस्क व सैनेटाइजर उपलब्ध करवाए जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर्स की वीसी के दौरान बिना मॉस्क सब्जियां बेचने से संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कि संक्रमण को रोकने के लिए कॉलोनियों में सब्जियां बेचने वालों को मॉस्क और सेनेटराइज उनकी ओर से उपलब्ध करने की बात कही थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनसहयोग से लोगों के घरों तक सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से मॉस्क पहुंचाए जाएंगे।
सब्जी विक्रेता-रेहड़ी वाले समाज का अभिन्न अंग

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सब्जी विक्रेता और रेहड़ी वाले भी हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। हमारी दैनिक आवश्यकताओं की विभिन्न वस्तुओं की पूर्ति इन्हीं के माध्यम से होती है। उन्हें मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध करवाकर हम कोरोना संक्रमण का विस्तार तो रोक ही रहे है ंसाथ ही उन्हें व समाज को भी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.