scriptबंदूक दिखाई, बैग छीना लेकिन भागते-भागते सारी नकदी… | loot in kota on gun point | Patrika News

बंदूक दिखाई, बैग छीना लेकिन भागते-भागते सारी नकदी…

locationकोटाPublished: Jan 19, 2019 12:00:52 am

Submitted by:

Rajesh Tripathi

तीन लूटेरों ने बंदूक दिखाकर लूटे 15 हजार
 

kota news

बंदूक दिखाई, बैग छीना लेकिन भागते-भागते सारी नकदी…

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के रोड नम्बर 4 पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने केशियर की कनपटी पर बंदूक लगाकर उससे करीब 15 हजार रुपए लूट फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञान नगर थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में दिनेश गैस एजेंसी का गोदाम है। जहां पर शुक्रवार दोपहर कैशियर कमल प्रकाश शर्मा अपना काम कर रहा था। वहां बाइक पर तीन बदमाश नकाब पहनकर आए और कैशियर की कनपटी पर बंदूक लगा दी।
सुरक्षा समिति के अध्यक्ष का सनसनीखेज
खुलासा..’भगवान भरोसे ही चल रहा है सब..’ 

बदमाशों ने नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन कमल ने बैग नहीं छोड़ा। इस दौरान बदमाश उससे करीब 15 हजार रुपए की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। जबकि शेष राशि वहीं गिर गई। कैशियर कमल प्रकाश शर्मा कुछ समझ पाते इतनी देर में पूरी वारदात हो गई। कमल ने बताया कि अज्ञात युवक बाइक से आए और आते ही गाली गलौज करते हुए उस पर बंदूक तान दी। उसके पास बैग में करीब 44 हजार रुपए केश रखे था। लुटेरा बैग छीनकर भागने लगा तो कुछ नगदी नीचे भी गिर गई। करीब 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
लेन-देन के विवाद में कोचिंग छात्र पर फायरिंग

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कोचिंग छात्र पर अलसुबह कुछ जनों ने फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश और पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है।
जवाहर नगर थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि उप्र के गोंडा जिले का छात्र उत्कर्ष यहां राजीव गांधी नगर में रहकर आईआईटी की कोचिंग कर रहा है। शुक्रवार अलसुबह करीब 3 बजे वह अपने दोस्त आदित्य और अभिषेक उर्फ गोलू के साथ विज्ञान नगर की तरफ से एक शॉप से कॉफी पीकर राजीव गांधी नगर लौट रहे थे। इसी दौरान झालावाड़ रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास से जा रहे रास्ते पर उत्कर्ष को उसका दोस्त अंकित तिवारी उन्हें मिला। जिससे उनका पुराना रुपयों का विवाद चल रहा था। रुपयों के विवाद के चलते उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। जब दोनों आमने-सामने हुए तो आपस में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसी दौरान तिवारी ने उत्कर्ष पर फायरिंग कर दी। गोली उत्कर्ष के पैर में लगी और वो घायल हो गया। जिसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो