scriptगांधी जयंती पर केशवरायपाटन में पदयात्रा में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला | LS om birla to visit kota for gandhi padyatra | Patrika News

गांधी जयंती पर केशवरायपाटन में पदयात्रा में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

locationकोटाPublished: Oct 01, 2019 10:40:54 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

एक दिवसीय दौरे पर कोटा आएंगे ओम बिरला
 

गांधी जयंती पर केशवरायपाटन में पदयात्रा में होगे शामिल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

गांधी जयंती पर केशवरायपाटन में पदयात्रा में होगे शामिल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

कोटा। महात्मा गांधी की की 150 वीं जयंती पर पूरे देश में उत्साह से मनाई जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। बिरला बुधार सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक नई दिल्ली स्थित राजघाट पर समाधि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर बापू को नमन करेंगे। सुबह 9 बजे संसद भवन परिसर में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे दिल्ली से हवाई जहाज से जयपुर के लिए रवाना होकर जयपुर पहुंचे। जयपुर से सड़क मार्ग से शाम चार बजे केशवरायपाटन पहुंचेंगे। यहां वे पदयात्रा में शामिल होंगे। केशवरायपाटन में 6 किलोमीटर पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा समाप्ति पर सड़क मार्ग से कोटा निवास पर पहुंचे। रात को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
फिर उफनी चम्बल, पानी निचली बस्तियों की चौखट के पार, अलर्ट जारी चम्बल के चारों बांधों के फिर खोले गेट

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कोटा होकर जाएंगे रामगंजमंडी
कोटा. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया 3 अक्टूबर को कोटा आएंगे, फिर रामगंजमंडी में विधायक मदन दिलावर की संकल्प पद यात्रा में शामिल होंगे। दिलावर की यह यात्रा गांधी जयंती पर बुधवार को शुरू होगी।
प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने बताया की 3 अक्टूबर को रेल मार्ग से सुबह 9.30 बजे पूनिया स्टेशन पहुंचेंगे। विधायक व पदाधिकारी यहां स्वागत करेंगे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पत्रकारों से रूबरू होंगे। फिर रामगंजमंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने बताया कि प्रदेशााध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उधर दिलावर बुधवार सुबह 9 बजे रामगंजमण्डी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर खैराबाद चौराहे से पूजा अर्चना कर सेवा संकल्प पदयात्रा शुरू करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो