scriptBig Politics: ये लो! अब राजस्थान सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी भाजपा | Madan Dilawar's big statement against Congress government | Patrika News

Big Politics: ये लो! अब राजस्थान सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी भाजपा

locationकोटाPublished: Jan 28, 2019 10:10:25 pm

Submitted by:

​Zuber Khan

विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों, बेरोजगारों को घोषणा के अनुरूप कर्जमाफी व भत्ता नहीं देगी तो रामगंजमंडी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

Bjp Protest

ये लो! अब राजस्थान सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी भाजपा

कोटा. पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान के मद्देनजर जिले के उपखंड मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप मढ़ा। धरना-प्रदर्शन और सभा के बाद मुख्यमंत्री के नम सौंपे ज्ञापन में बेरोजगारी भत्ता जल्द देने और किसानों की कर्जमाफी करने के मुद्दे उठाए गए। इस दौरान हुई सभाओं में भाजपा नेताओं ने सरकार को उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। वहीं रामगंजमंडी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने तक की चेतावनी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा में कांग्रेस को सबक सिखाने का आह्वान किया।
Good News : बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर: यहां ट्रेनिंग के साथ मिलेगी मनपसंद जॉब

रामगंजमंडी. प्रदेशव्यापी आह्वान पर भाजपाईयों ने सोमवार को उप जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उप जिला कलक्टर को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों, बेरोजगारों को घोषणा के अनुरूप कर्जमाफी व भत्ता नहीं देगी तो रामगंजमंडी पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह सरकार के खिलाफ उनकी मौजूदगी में प्रकरण दर्ज कराने पहुंचेगा।
OMG: गर्ल फ्रेंड का खर्चा उठाने के लिए ‘शाहरूख खान’ ने कर डाला यह कारनामा, मामला खुला तो ‘वो’ भी चकरा गई

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय में किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी सरकार बनने पर दस दिन में करने की घोषणा की थी। बेरोजगारों को साढ़े तीन हजार रुपए मुहैया कराने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बन गई लेकिन किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई। बेरोजगार भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। एक रुपए किलो गेहूं आमजन को नहीं मिल रहा। कार्यकर्ता गांवों में जाकर कांग्रेस सरकार के वादे याद दिलाएं और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं।
यह भी पढ़ें

अजब-गजब: इंसान का दोस्त उदबिलाव क्यों बन बैठा जान का दुश्मन, नोंच डाले हाथ-पैर, जानिए क्या थी वज



प्रधान भगवान सिंह धाकड़, पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र काला, सुकेत मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह सिसोदिया, खैराबाद मंडल अध्यक्ष जुगराज सिंह हाड़ा, चेचट अध्यक्ष अशोक नामदेव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश तंवर युवा मोर्चा अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल, सहित कई वक्ताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ज्ञापन में सवर्ण आरक्षण बिल को राजस्थान में लागू करने कीभी मांग की गई।
यह भी पढ़ें

चंबल के बीहड़ में दहाड़ा टाइगर, नील गाय का किया शिकार, किसानों ने थामी लाठियां



इधर, पूर्व विधायकों ने जमकर कांगे्रस को कोसा
सुल्तानपुर. दीगोद उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पूर्व सांगोद विधायक हीरालाल नागर व पूर्व पीपल्दा विधायक विद्याशंकर नंदवाना के नेतृत्व में दीगोद बालाजी की बगीची हनुमान मन्दिर पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यालय के मुख्य द्वार पर आक्रोश सभा का आयोजन हुआ।

BIG NEWS: टाइगर की धमक से कोटा के 4 गांवों में सन्नाटा, दिन भी रात जैसा खामोश

भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और वादे पूरे करने की मांग की। सभा में देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि जनता को विश्वास में लेकर झूठे वादों से कांग्रेस सत्ता में आ गई लेकिन अब जनता झांसे में आने वाली नहीं है। दीगोद भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंंडेलवाल, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सीमल्या मंडल अध्यक्ष भीमराज मीणा ने भी सम्बोधित किया।
सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चेतावनी दी गई कि सरकार ने 8 दिन में वादे पूरे नहीं किए तो 8 फरवरी को उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सीमलिया भाजयुमो अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री गिरिराज तिवारी, पंचायत समिति सदस्य जगदीश आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो