scriptमहाशिवरात्रि पर अभीष्ट सिद्धि का सयोंग,मिलेगा मन चाहा वर, धन के लिए करें ये उपाय | Mahashivratri 2020 will be celebrated on 21 February | Patrika News

महाशिवरात्रि पर अभीष्ट सिद्धि का सयोंग,मिलेगा मन चाहा वर, धन के लिए करें ये उपाय

locationकोटाPublished: Feb 13, 2020 06:31:45 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

Mahashivratri 2020 जिन जातकों के विवाह में विलंब हो रहा है तो ….

महाशिवरात्रि पर अभीष्ट सिद्धि का सयोंग,मिलेगा मन चाहा वर, धन के लिए करें ये उपाय

महाशिवरात्रि पर अभीष्ट सिद्धि का सयोंग,मिलेगा मन चाहा वर, धन के लिए करें ये उपाय

कोटा . फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार जब सूर्य कुंभ राशि और चंद्र मकर राशि में होता है, तब फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात ये पर्व मनाया जाता है।
21 फरवरी की शाम 5.22बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। शिवरात्रि रात्रि का पर्व है और 21 फरवरी की रात चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसलिए इस साल ये पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया की भगवान शिव से आसानी से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है। इस व्रत के प्रभाव से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है और जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है उनके पति का जीवन और स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। इस बार महाशिवरात्रि पर अभीष्ट सिद्धि का सयोंग पर ये उपाय अचूक होंगे।

1.इस दिन माता पार्वती तथा भगवान शिव का विवाह हुआ था।
जिन जातकों के विवाह में विलंब हो रहा है वो शिव पार्वती जी को
मोली से गट जोड़ा बंधन करे।


2.लव मैरिज में अगर अड़चन आ रही है तो 44 दिन तक चंदन का इत्र चढ़ाए।
3.गाय के दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से संपन्नता आती है तथा मन में की गई मनोकामना पूर्ण होती है।

4.जो लोग रोग से पीड़ित हैं तथा प्रायः अस्वस्थ रहते हैं या किसी गंभीर महा बीमारी से परेशान हैं उनको कुशोदक से रुद्राभिषेक करना चाहिए। कुश को पीसकर गंगा जल में मिला लीजिए फिर भगवान शिव का नियम तथा श्रद्धा पूर्वक रुद्राभिषेक करें।
5.धन प्राप्ति के लिए देसी घी से रुद्राभिषेक करें।

6.निर्विध्न रूप से किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए तीर्थ स्थान के नदियों के जल से रुद्राभिषेक करें। इससे भक्ति भी प्राप्त होती है।


7.गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से कार्य बाधाएं समाप्त होती हैं तथा वैभव और सम्पन्नता में वृद्धि होती है।

8.शहद से रुद्राभिषेक करने से जीवन के दुख समाप्त होते हैं तथा खुशियां आती हैं।


9.किसी शिव मंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें या घर पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो