शहर से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे। गेपरनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के संयोजन में मेले का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि महादेव का अभिषेक किया गया। विधायक मदन दिलावर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के दौरान भजनों की रसधार बही। रविवार को भण्डारा होगा। श्रद्धालुओं को 200 लीटर दूध से तैयार शर्बत पिलाया गया। समिति संरक्षक वेदप्रकाश गर्ग, ब्रजमोहन मधुकर, भंवरलाल खींची, वासुदेव गर्ग, कन्हैयालाल ठिकरिया ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। तड़के से लगी कतार थेगड़ा स्थित शिवपुरी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। तड़के से ही कतार लगना शुरू हो गया। संत सनातनपुरी महाराज के सान्निध्य में हजारों लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर 525 शिवलिंगों का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं रानपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ आश्रम में श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच 108 शिवलिंगों का अभिषेक कर पूजन किया। ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। गोरखनाथ योगी ने बताया कि इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। तालाब की पाल स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सत्येश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह अभिषेक के साथ दर्शन प्रारंभ हो गए। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविवार को भंडारे के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा।