scriptMahaveer Jayanti in Kota: शिक्षा नगरी में छाया भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का उल्लास,शांति पदयात्रा निकाली | Mahavir Jayanti on April 14 | Patrika News

Mahaveer Jayanti in Kota: शिक्षा नगरी में छाया भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का उल्लास,शांति पदयात्रा निकाली

locationकोटाPublished: Apr 13, 2022 06:54:41 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

Mahaveer Jayanti in Kota: कोटा. शिक्षा नगरी कोटा में बुधवार को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का उल्लास छा गया। जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी लेकिन इससे पहले बुधवार को सुबह शॉपिंग सेंटर स्थित पंजाब सभा भवन से शांति पदयात्रा रैली निकाली गई।इसमें श्रदधालुओ की भीड़ उमड़ी।

Mahaveer Jayanti in Kota: शिक्षा नगरी में छाया भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का उल्लास,शांति पदयात्रा निकाली

Mahaveer Jayanti in Kota: शिक्षा नगरी में छाया भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का उल्लास,शांति पदयात्रा निकाली

कोटा. शिक्षा नगरी कोटा में बुधवार को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का उल्लास छा गया। जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी लेकिन इससे पहले बुधवार को सुबह शॉपिंग सेंटर स्थित पंजाब सभा भवन से शांति पदयात्रा रैली निकाली गई।इसमें श्रदधालुओ की भीड़ उमड़ी।
महावीर जयंती पर पहली बार पदयात्रा में दिगम्बर व श्वेतांबर दोनों समाज शामिल हुए। इससे लोगों मं उत्साह दोगुना हो गया। पदयात्रियों की राहें भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठे। चहुंओर भगवान महावीर के संदेश व जयकारे गूंज उठे।
शॉपिंग सेंटर िस्थत पंजाब सभा भवन से यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने दिगम्बर व श्वेताम्बर समाज के पदा धिकारियों की मौजूदगी में रैली को रवाना किया। इसके साथ महावीर के भक्तों में भगवान के जन्मकल्याणक का उत्साह छा गया। श्रद्धा व भक्ति की ऐसी लहरें उठीं कि कोई भजनों के सुरों पर ताल से ताल मिलाता नजर आया कोई जयकारे लगाता हुआ दिखा।
महिलाएं पुरुष, युवा अपनी धुन में नजर आए। कई लोग बैनर व त ख्तियों पर लिखे स्लॉगनों से भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, शांति, जीओ और जीने के संदेशों को जन जन तक पहुंचा रहे थे। पदयात्रा में शामिल महिला व पुरुष विशेष परिधान में सजे हुए थे और उनके चेहरों पर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की खुशी जाहिर हो रही थी। इस दौरान एकता की राह में..अखंडता की राह में…जागरण की ज्योति जली, वीरजी की सेना चली पदयात्रा रैली सरीखे गीत व भजन गूंजते रहे और श्रद्धालुओं पर भ क्ति का रंग चढ़ता चला गया।
पंजाब सभा भवन से प्रारंभ होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए, घोड़ा वाले बाबा चौराहा,सीएडी रोड, दादाबाड़ी रोड होते हुए दानबाड़ी दादाबाड़ी पहुंचीं।पदयात्रा रैली का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया। करीब 4 किलोमीटर की राह में वि भिन्न समाज, संगठनों की ओर से 151 स्वागतद्वार लगाए गए। जह जगह शीतल पेय की व्यवस्था की गई व फूल बरसाए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो